रामनगरी अयोध्या में जमीन खरीद के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप, कोलकाता के कारोबारी ने की शिकायत

Spread the love

प्रियंका वर्मा

अयोध्या(अवधी खबर) ।राम मंदिर निर्माण के बाद अयोध्या में जमीनों की खरीद-फरोख्त में तेजी आई है। इसी बीच जमीन के नाम पर ठगी के मामलों में भी बढ़ोतरी की शिकायतें सामने आ रही हैं। ऐसा ही एक मामला कोलकाता के एक कारोबारी से जुड़ा प्रकाश में आया है, जिन्होंने जमीन दिलाने के नाम पर लाखों रुपये हड़पने का आरोप लगाया है।कोलकाता निवासी व्यापारी राकेश जायसवाल का आरोप है कि अयोध्या स्थित शकुंतला ग्रुप के माध्यम से अनुराग दुबे और उनके सहयोगी श्रेयांश चतुर्वेदी ने उन्हें जमीन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था।

आरोप के मुताबिक, सौदे के तहत उनसे लाखों रुपये लिए गए, लेकिन न तो जमीन का बैनामा कराया गया और न ही अब तक रकम वापस की गई।पीड़ित का कहना है कि अनुराग दुबे का बीमारी के चलते निधन हो चुका है, जबकि उनके पार्टनर श्रेयांश चतुर्वेदी द्वारा लगातार भुगतान का आश्वासन दिया जाता रहा, परंतु अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला। राकेश जायसवाल ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में जिला प्रशासन व संबंधित अधिकारियों से कई बार शिकायत की है, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हो सकी है।

व्यापारी ने दावा किया है कि उनके पास लेनदेन और समझौते से जुड़े दस्तावेज उपलब्ध हैं, जिन्हें वे जांच एजेंसियों के समक्ष प्रस्तुत करने को तैयार हैं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर धनराशि की वापसी और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।फिलहाल मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और प्रशासनिक कार्रवाई की प्रतीक्षा की जा रही है।


Spread the love

Related Posts

बिना लाइसेंस नवीनीकरण के संचालित सरस्वती हॉस्पिटल पर घमासान, सीएचसी अधीक्षक व सीएमओ की भूमिका पर सवाल

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर(प्रमोद वर्मा)। जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीटी अंतर्गत नगहरा स्थित सरस्वती हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर के बिना लाइसेंस नवीनीकरण संचालित होने का मामला तूल…


Spread the love

गुरु रविदास जयंती पर अयोध्या में वैदिक यज्ञ और विशाल भंडारा, दिया गया समरसता का संदेश

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अयोध्या।अयोध्या धाम स्थित हनुमान कुंड परिसर में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती बड़े श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। श्री रविदास मंदिर पंचायती सेवा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *