“युवा, मध्यम वर्ग और रोजगार को सशक्त करने वाला बजट”— विपिन कुमार सोनी

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अयोध्या!केंद्रीय बजट 2026-27 का स्वागत करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री, श्री विश्वकर्मा महापंचायत संगठन विपिन कुमार सोनी ने इसे देश के युवाओं, मध्यम वर्ग और रोजगार सृजन को मजबूती देने वाला दूरदर्शी बजट बताया है।
विपिन कुमार सोनी ने कहा कि इस बजट में तकनीक, स्टार्ट-अप, नवाचार और स्किल डेवलपमेंट पर विशेष जोर दिया गया है, जो युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ नए रोजगार के अवसर भी सृजित करेगा। उन्होंने कहा कि स्टार्ट-अप इकोसिस्टम को प्रोत्साहन मिलने से देश की प्रतिभा को वैश्विक मंच पर आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।


उन्होंने आगे कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर, शहरी विकास और आधुनिक सुविधाओं से जुड़ी घोषणाएँ आम नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी तथा आर्थिक गतिविधियों को नई गति प्रदान करेंगी। विपिन कुमार सोनी ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत” के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक मजबूत, संतुलित और भविष्यदर्शी कदम है, जो देश को प्रगति, समृद्धि और आत्मनिर्भरता की ओर ले जाएगा।


Spread the love

Related Posts

लेखपाल के मना करने के बावजूद सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, स्वयं सहायता समूह शेड प्रभावित

Spread the love

Spread the loveअन्नपूर्णा भवन और स्वयं सहायता समूह शेड के लिए आवंटित गाटा संख्या 113 पर खड़ी की गई दीवार, अतिक्रमण हटाने की ग्रामीणों ने उठाई मांग अवधी खबर संवाददाता…


Spread the love

सुरेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में निकली पीडीए जनजागरण साइकिल यात्रा, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Spread the love

Spread the loveसपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव ने साइकिल चलाकर यात्रा का शुभारंभ किया अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने जनसंपर्क गतिविधियां…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *