गुरु रविदास जयंती पर अयोध्या में वैदिक यज्ञ और विशाल भंडारा, दिया गया समरसता का संदेश

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अयोध्या।अयोध्या धाम स्थित हनुमान कुंड परिसर में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती बड़े श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। श्री रविदास मंदिर पंचायती सेवा समिति के तत्वावधान में रविवार को माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।समारोह की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ से हुई, जिसे मंदिर के महंत ब्रह्मचारी पति ने विधि-विधान पूर्वक संपन्न कराया।

यज्ञ के माध्यम से विश्व शांति, सामाजिक सौहार्द और मानव कल्याण की कामना की गई। आयोजकों ने बताया कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजनों का उद्देश्य समाज में सकारात्मक ऊर्जा, नैतिक मूल्यों और आपसी भाईचारे को सुदृढ़ करना है।इस अवसर पर वक्ताओं ने संत रविदास के जीवन और उनके विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने समता, प्रेम और भक्ति का संदेश देकर समाज को नई दिशा प्रदान की। संत रविदास ने जाति-पांति और भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता को सर्वोपरि मानने की प्रेरणा दी।

उनका संदेश आज भी सामाजिक एकता और समरसता के लिए मार्गदर्शक है।मुख्य अतिथि कौशल किशोर ने कहा कि संत रविदास जी का जीवन हमें सच्चाई, परिश्रम और ईश्वर भक्ति का मार्ग दिखाता है। महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने संत की शिक्षाओं को वर्तमान समय में अत्यंत प्रासंगिक बताते हुए समाज से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। अन्य अतिथियों ने भी संत रविदास के योगदान को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में उदासीन आश्रम के महंत भरत दास, भाजपा के वरिष्ठ नेता अभिषेक मिश्रा, गोसाईगंज विधायक अभय सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, कमलेश श्रीवास्तव, अवधेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।समारोह के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर संत रविदास के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित की। पूरे आयोजन में भक्तिमय वातावरण और सामाजिक एकता की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी।


Spread the love

Related Posts

सचिव रजनी दुबे के आगे पंचायत भवन कलस्टर हुआ फेल

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता बस्ती – विकासखण्ड कप्तानगंज में तैनात सचिव रजनी दूबे पर मनमानी ड्यूटी और नियमों की अनदेखी का आरोप लगा है। बीडीओ और एडीओ पंचायत द्वारा…


Spread the love

समाजसेवी ने महिलाओं को वितरित किया सिलाई मशीन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता बस्ती। जनपद बस्ती में महिला स्वावलंबन आस्था और रोजगार को एक साथ जोड़ने वाली अनूठी पहल देखने को मिली है राम जी का पेड़ा तैयार…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *