श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा वर्षगांठ व गणतंत्र दिवस को लेकर अयोध्या पुलिस अलर्ट, चौराहों पर सघन चेकिंग

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अयोध्या। श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ तथा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मद्देनज़र अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से शहर के प्रमुख चौराहों, मार्गों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।


इसी क्रम में रायगंज चौकी प्रभारी शेखर नाथ सिंह ने पुलिस टीम के साथ रामघाट चौराहे पर विशेष वाहन व संदिग्ध व्यक्ति चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान आने-जाने वाले प्रत्येक वाहन की गहनता से जांच की गई, वहीं संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की गई।
चेकिंग अभियान में सब इंस्पेक्टर पवन कुमार, हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र यादव, ओमवीर सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी पूरी मुस्तैदी के साथ डटे रहे।

अभियान के दौरान कई वाहनों पर लगी अवैध ब्लैक फिल्म को उतरवाया गया तथा वाहन चालकों को यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि धार्मिक एवं राष्ट्रीय पर्वों के अवसर पर कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

आमजन की सुरक्षा और शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। पुलिस की सक्रियता और सतर्कता से आम नागरिकों में सुरक्षा को लेकर विश्वास और भरोसा और अधिक मजबूत हुआ है।


Spread the love

Related Posts

वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों को कराया पौष्टिक भोजन, लिया आशीर्वाद

Spread the love

Spread the loveपरित्यक्त माता-पिता को समय-समय पर प्यार और अपनापन देने के लिए आगे आए समाज : बिपिन दूबे अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। जीवन आभा फाउंडेशन के अध्यक्ष बिपिन दूबे…


Spread the love

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *