दिनदहाड़े गोलीकांड मामले में 24 घंटे बाद भी घटना का नहीं हो सका खुलासा, सेल्समैन को दिनदहाड़े मारी गई थी गोली

Spread the love

पुलिस जांच में घटना में प्रयुक्त बाइक की चेचिस नंबर और नंबर प्लेट में पाई गई भिन्नता

कई संदिग्धों के पूछताछ में नही मिली सफलता, अन्य पहलुओं पर भी फोकस

प्रमोद वर्मा

अम्बेडकरनगर (अवधी खबर)। दिनदहाड़े देशी शराब दुकान के सेल्समैन से गोलीकांड मामले में 24 घंटे का समय बीत गया लेकिन अभी तक घटना का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने कई संदिग्धों को उठाकर पूछताछ किया लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लग पाई है।

आपको बता दे भीटी थाना क्षेत्र अंतर्गत जमोलीगंज बाजार में बुधवार को दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। देसी शराब की दुकान पर कार्यरत सेल्समैन को गोली लगने से वह घायल हो गया। घटना के बाद से पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है।

पुलिस द्वारा कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है, हालांकि अभी तक कोई ठोस सफलता नहीं मिल सकी है। पुलिस आसपास के लोगों, आपसी लेन-देन और अन्य संभावित बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि कहीं घटना को लूट के रूप में दर्शाने की कोशिश तो नहीं की गई है। गोली लगने की परिस्थितियों को लेकर भी पुलिस सतर्कता से जांच कर रही है।

घटना बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे की है। नकाबपोश दो अज्ञात व्यक्ति बाइक से जमोलीगंज स्थित देसी शराब की दुकान पर पहुंचे और कथित तौर पर जबरन दुकान में घुसने लगे। इस दौरान शराब की दुकान पर तैनात सेल्समैन द्वारा विरोध किए जाने पर एक बदमाश ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली सेल्समैन के पेट के निचले हिस्से में लगी, जिससे वह घायल हो गया। गोली चलने के बाद बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सेल्समैन की पहचान अयोध्या जनपद के हैदरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बैंतीकला निवासी विमल जायसवाल के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने बदमाशों को घेरने का प्रयास किया, जिस पर बदमाशो ने अपनी मोटरसाइकिल मौके पर छोड़कर तमंचा लहराते हुए पैदल फरार हो गए।

घायल सेल्समैन को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल सीएचसी भीटी ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल और बाद में राजकीय मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर किया गया। चिकित्सकों के अनुसार वर्तमान में घायल की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही भीटी समेत अन्य थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से बदमाशों की मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस शराब के दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरा व आसपास के सीसीटीवी कैमरा के फुटेज की जांच पड़ताल करना तेज कर दिया था। पुलिस अधीक्षक ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया था।

घटना में प्रयुक्त बरामद मोटरसाइकिल के नंबर और गाड़ी के चेचिस नंबर के अनुसार गाड़ी नंबर जांच में नहीं पाया गया। फिलहाल पुलिस ने चेचिस नंबर के अनुसार मिले गाड़ी मालिक को बुलाकर पूछताछ किया तो उसकी गाड़ी कुछ दिन पहले ही चोरी हो चुकी थी। जिसके द्वारा संबंधित थाने में शिकायती पत्र दिया गया था। इससे साफ होता है कि बदमाश काफी तेज दिमाग के रहे होंगे जिनके द्वारा नंबर प्लेट बदलकर दूसरा नंबर प्लेट लगाकर घटना को अंजाम दिया गया।

आवंटित दुकानदार ज्योति जायसवाल के पति सुनील कुमार जायसवाल निवासी शिवदासपुर थाना पूरा कलंदर, जनपद अयोध्या की तहरीर के आधार पर पुलिस ने हत्या के प्रयास की धाराओं में दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना के खुलासे के लिए लगातार कई टीमें काम कर रही हैं। वही जब इस विषय पर भीटी कोतवाल अमित कुमार पांडेय से बात किया गया तो उनके द्वारा बताया गया कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।


Spread the love

Related Posts

मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित…


Spread the love

लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

Spread the love

Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *