विद्युत खंभे से गिरकर प्राइवेट लाइनमैन की मौत, परिजनों ने बिजली चालू होने पर उठाए सवाल

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।
भीटी थाना क्षेत्र अंतर्गत बनगांव गांव निवासी एक प्राइवेट लाइनमैन की विद्युत खंभे से गिरकर मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


मृतक की पहचान रोहित कुमार (25) पुत्र परमहंस सिंह, निवासी बनगांव के रूप में हुई है, जो विद्युत विभाग में प्राइवेट लाइनमैन के रूप में कार्यरत था। परिजनों के अनुसार बुधवार शाम करीब 6 बजे रोहित कुमार सम्मनपुर के पास विद्युत खंभे पर चढ़कर लाइन ठीक कर रहा था। बताया गया कि कार्य शुरू करने से पहले उसने नियमानुसार शटडाउन लिया था।

परिजनों का आरोप है कि शटडाउन होने के बावजूद भीटी विद्युत सब स्टेशन से अचानक बिजली आपूर्ति चालू कर दी गई, जिससे रोहित करंट की चपेट में आ गया और खंभे से नीचे गिर पड़ा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोग घायल रोहित को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन पहितीपुर के पास रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव को घर ले आए।

घटना की सूचना गुरुवार सुबह भीटी पुलिस को दी गई। प्रभारी निरीक्षक भीटी अमित कुमार पांडेय ने बताया कि परिजनों की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल इस संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। वहीं घटना को लेकर ग्रामीणों में विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी भी देखी जा रही है।


Spread the love

Related Posts

प्रशासनिक बदलाव! अनुपम शुक्ला का तबादला, ईशा प्रिया बनीं नई जिलाधिकारी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जनपद में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला का तबादला कर दिया गया है। उनके स्थान पर ईशा प्रिया को अम्बेडकरनगर का नया…


Spread the love

लेडी सिंघम का सख्त फरमान! 1 घंटे में कार्य भार से मुक्ति, लापरवाही पर कार्रवाई तय

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। जनपद की पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह, जिन्हें उनकी सख्त कार्यशैली के चलते लोग ‘लेडी सिंघम’ भी कहते हैं, ने एक कड़ा आरटी…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *