फर्जी अख़बार के नाम पर वसूली का आरोप, कार्रवाई न होने से बढ़ा संदेह

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अयोध्या। जिले के गोसाईगंज क्षेत्र में कथित रूप से फर्जी अख़बार के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आने के बाद पुलिस और प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय पत्रकार केदार नाथ सिंह ने एक व्यक्ति पर फर्जी अख़बार प्रकाशित कर लोगों से धन वसूली करने का गंभीर आरोप लगाया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, केदार नाथ सिंह ने 21 जनवरी 2026 को थाना गोसाईगंज में लिखित शिकायत देकर बताया कि एक व्यक्ति स्वयं को एक दैनिक समाचार पत्र का ब्यूरो चीफ बताकर “दैनिक समाचार अयोध्या” नाम से अख़बार का प्रकाशन कर रहा है।

आरोप है कि उक्त अख़बार न तो सूचना विभाग और न ही जिला सूचना कार्यालय के अभिलेखों में पंजीकृत है।
शिकायत में यह भी कहा गया है कि अख़बार पर आरएनआई नंबर अंकित न होकर केवल मोबाइल नंबर छापा गया है, जिससे आम नागरिकों और व्यापारियों को गुमराह किया जा रहा है। इसी कथित फर्जी पहचान के सहारे दुकानदारों व अन्य लोगों से अवैध वसूली किए जाने की बात सामने आई है।


केदार नाथ सिंह का आरोप है कि शिकायत दिए जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने पुलिस पर मामले में टाल-मटोल और संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर तत्काल एफआईआर दर्ज कराए जाने की मांग की है।


इस संबंध में थाना गोसाईगंज प्रभारी शारदेंदु ने बताया कि शिकायत पत्र को क्षेत्राधिकारी सदर को अग्रसारित कर दिया गया है। वहीं क्षेत्राधिकारी सदर अरविंद सोनकर ने कहा कि जनपद में बड़ी संख्या में लोग प्रिंट, यूट्यूब और सोशल मीडिया के माध्यम से पत्रकारिता से जुड़े हैं।

मामले की जांच सूचना विभाग से कराई जाएगी और तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई होगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि फिलहाल उनके पास गोसाईगंज थाने से संबंधित कोई पत्र डाक के माध्यम से प्राप्त नहीं हुआ है। शिकायतकर्ता के आरोप और अधिकारियों के बयानों के बीच कार्रवाई में हो रही देरी को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है।


Spread the love

Related Posts

वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों को कराया पौष्टिक भोजन, लिया आशीर्वाद

Spread the love

Spread the loveपरित्यक्त माता-पिता को समय-समय पर प्यार और अपनापन देने के लिए आगे आए समाज : बिपिन दूबे अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। जीवन आभा फाउंडेशन के अध्यक्ष बिपिन दूबे…


Spread the love

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *