बसन्त पंचमी से शुरू होगा पांच दिवसीय अयोध्या कला संस्कृति महाकुम्भ

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अयोध्या।

स्वदेश संस्थान भारत द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाला 6वां स्वदेश का महापर्व – अयोध्या कला संस्कृति महाकुम्भ आयोजन की तैयारियों को लेकर अन्तिम समीक्षा बैठक में अध्यक्ष – एस बी सागर प्रजापति ने कहा कि 23 जनवरी बसन्त पंचमी से 27 जनवरी तक होने वाले अयोध्या कला संस्कृति महाकुम्भ के भव्य दिव्य नव्य अलौकिक आयोजन में विभिन्न कार्यक्रम संस्कृति कुम्भ, संगीत कुम्भ, आस्था कुम्भ, पर्यटन कुम्भ, सेवा कुम्भ, साहित्य कुम्भ, सम्मान कुम्भ के अन्तर्गत होंगे।

जिसमें ललित कलाओं पर आधारित चित्रकला, मूर्तिकला, क्रॉफ्ट मेहंदी, नृत्य, गायन आदि प्रतियोगिताएं, क्रय विक्रय हेतु कला मेला प्रदर्शनी, भजन संध्या, अवधी सुपर स्टार शो, क्लासिकल नाइट शो, कवि सम्मेलन आदि विशेष कार्यक्रम होंगे।


बैठक को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष एस. बी. सागर प्रजापति ने कहा कि अयोध्या कला संस्कृति महाकुम्भ के भव्य आयोजन हेतु सभी कार्यक्रमों के प्रभारी को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया।

निदेशक अम्बरीष चन्द्र पाण्डेय एवं उपाध्यक्ष प्रतिभा यादव ने संयुक्त रूप से बताया अयोध्या कला संस्कृति महाकुम्भ का आयोजन बसन्त पंचमी 23 जनवरी को सामूहिक हनुमान चालीसा, मां सरस्वती पूजन, कला व संगीत कुम्भ प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी का शुभारम्भ, कवि कुम्भ सम्मेलन, स्वदेश भारत स्मारिका विमोचन, साहित्य सम्मान, जीनियस ऑफ इंडिया अवॉर्ड, भजन संध्या, लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा तथा 24 जनवरी को स्वदेश नवरत्न एवं स्वदेश सेवा रत्न सम्मान समारोह, कल्चर शो, क्रिएटर अवॉर्ड, जादूगर का कमाल, अवधी सुपर स्टार शो तथा 25 जनवरी को रक्तदान शिविर, संगीत कुम्भ प्रतियोगित फाइनल, अयोध्या कला गौरव सम्मान समारोह, अयोध्या नवरत्न सम्मान समारोह, क्लासिकल नाइट शो, रामलीला, महाकुम्भ सम्मान, 26 व 27 जनवरी को देश दुनियां से आए हुए विशिष्ट लोगों द्वारा अयोध्या पर्यटन यात्रा निकलेगी।
बैठक में उपरोक्त के अतिरिक्त मुख्य रूप से प्रबन्ध निदेशक राम सूरत तिवारी, सुबोध शास्त्री, शिवम् निषाद, सचिव राम आशीष, पवन कुमार, वीरेन्द्र सागर, अरुण यादव, सहित कोर कमेटी के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *