विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का विधायक वेद गुप्ता ने किया स्वागत

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अयोध्या। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना तथा देशभर से आए पीठासीन अधिकारियों का अयोध्या आगमन पर भव्य और जोरदार स्वागत किया गया। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने निषाद राज चौराहा (टेढ़ी बाजार चौराहा) पर अतिथियों का पारंपरिक अंदाज में अभिनंदन किया।

इस दौरान शंख ध्वनि, घंटा-घड़ियाल की गूंज और पुष्पवर्षा के साथ अतिथियों का स्वागत किया गया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय और उत्सवमय वातावरण से सराबोर हो गया। कार्यकर्ताओं ने “जय श्रीराम”, “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के गगनभेदी नारों के साथ राष्ट्र सर्वोपरि का संदेश दिया।

चारों ओर राष्ट्रभक्ति और रामभक्ति की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी। इसके पश्चात विधायक वेद प्रकाश गुप्ता द्वारा राम जन्मभूमि परिसर में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना एवं अन्य पीठासीन अधिकारियों का अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं समर्थक उपस्थित रहे।


Spread the love
  • Related Posts

    बिना लाइसेंस नवीनीकरण के संचालित सरस्वती हॉस्पिटल पर घमासान, सीएचसी अधीक्षक व सीएमओ की भूमिका पर सवाल

    Spread the love

    Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर(प्रमोद वर्मा)। जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीटी अंतर्गत नगहरा स्थित सरस्वती हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर के बिना लाइसेंस नवीनीकरण संचालित होने का मामला तूल…


    Spread the love

    रामनगरी अयोध्या में जमीन खरीद के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप, कोलकाता के कारोबारी ने की शिकायत

    Spread the love

    Spread the loveप्रियंका वर्मा अयोध्या(अवधी खबर) ।राम मंदिर निर्माण के बाद अयोध्या में जमीनों की खरीद-फरोख्त में तेजी आई है। इसी बीच जमीन के नाम पर ठगी के मामलों में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *