स्व. संजय वर्मा स्मारक ग्राम सभा क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

बसखारी अम्बेडकरनगर। क्षेत्र के बसखारी में स्वर्गीय संजय वर्मा की स्मृति में आयोजित “स्व. संजय वर्मा स्मारक ग्राम सभा क्रिकेट टूर्नामेंट” का शुभारंभ फीता काटकर किया गया। टूर्नामेंट का आयोजन आदित्य एग्रो सेल्स, नव दुर्गा पीजी कॉलेज, प्रकाश इलेक्ट्रिक, अहमद इलेक्ट्रिक, वर्मा पेट्रोलियम, नेशनल इलेक्ट्रिक, न्यू ताज रेस्टोरेंट, सेठ देवकी नंदन सन्स एंड सर्राफ (मटरू सोनी) के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।


टूर्नामेंट के सफल आयोजन में व्यवस्थापक के रूप में प्रीत यादव, साहुल गौड़, इसरार, दीपक पांडेय उर्फ चिल्ली, विजय सोनकर, लक्ष्मण यादव, समित, सौरभ, अभिनव गुप्ता, श्रवण, नितिन, पप्पू यादव, कलीम, दीपू यादव, अभय, प्रदीप, इगलस व डब्लू की अहम भूमिका रही। वहीं मास्टर ऑफ ग्रुप की जिम्मेदारी मास्टर अशोक,

अंकुश वर्मा, मास्टर जितेंद्र, राकेश मास्टर, अंकुर वर्मा मास्टर, सुरेंद्र मास्टर एवं सेठ देवकी नंदन ने निभाई।
इस अवसर पर अमन सिंह, संजय वर्मा, सैफ सिद्दीकी, मोनू वर्मा, संतोष यादव, प्रीत यादव, नीरज सिंह राजपूत, शिवम वर्मा, श्रवण, प्रदीप, विजय सोनकर, दीपू यादव सहित बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।


टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला बसखारी और बजदहिया पाईपुर टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर बजदहिया पाईपुर ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित ओवरों में 47 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बसखारी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र 3.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर मुकाबला जीत लिया।


टूर्नामेंट के शुभारंभ पर खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और खेल भावना को बढ़ावा देना है।


Spread the love

Related Posts

वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों को कराया पौष्टिक भोजन, लिया आशीर्वाद

Spread the love

Spread the loveपरित्यक्त माता-पिता को समय-समय पर प्यार और अपनापन देने के लिए आगे आए समाज : बिपिन दूबे अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। जीवन आभा फाउंडेशन के अध्यक्ष बिपिन दूबे…


Spread the love

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *