नाबालिग पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर लखनऊ रिफर

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकर नगर।
जनपद में बढ़ती आपराधिक घटनाएं कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं। ताजा मामला कोतवाली अकबरपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरिश्चंद्रपुर का है, जहां ग्राम प्रधान शैलेंद्र कुमार गौतम की नाबालिग पुत्री पर बीती रात कुछ मनबढ़ युवकों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई।


घटना के बाद परिजन आनन-फानन में घायल बालिका को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे ट्रामा सेंटर पीजीआई सद्दरपुर, टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहा हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर लखनऊ में रेफर कर दिया है और उसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। परिजनों ने उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है, जिससे उनकी चिंता और बढ़ गई है।


सूचना मिलने पर कोतवाली अकबरपुर पुलिस रात में ही मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पूछताछ के लिए गांव के दो युवकों को हिरासत में लिया है। मौके से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।


उधर, ट्रामा सेंटर पहुंचकर हिन्दू युवा वाहिनी, अम्बेडकर नगर के निवर्तमान जिला अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता सूर्यमणि यादव ने पीड़िता का हालचाल जाना। उन्होंने मेडिकल कॉलेज प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि गंभीर अवस्था में भर्ती बालिका के इलाज में लापरवाही की जा रही है।

उन्होंने दावा किया कि सीटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड जैसी आवश्यक जांचें बाहर से कराई जा रही हैं, जो चिकित्सा व्यवस्था की खामियों को उजागर करता है।
सूर्यमणि यादव ने पुलिस अधीक्षक से हमलावरों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जनपद के मेडिकल कॉलेज प्रशासन पर सख्त कार्रवाई की अपील की, ताकि जनता का विश्वास शासन-प्रशासन में बना रहे।


घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि जिले में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और अपराधियों में पुलिस का भय समाप्त होता नजर आ रहा है। आए दिन हो रही वारदातों से आमजन में आक्रोश और असुरक्षा की भावना गहराती जा रही है।


Spread the love

Related Posts

चाचा की मौत की खबर सुनकर घर लौट रहा था युवक, ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता कटेहरी/अम्बेडकरनगर। अहिरौली थाना क्षेत्र के निनामपुर गांव निवासी 24 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे…


Spread the love

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *