स्वदेश सेवा रत्न सम्मान 2026 से सम्मानित हुई देश की 30 विभूतियां

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अयोध्या। जिले के माधुरी पैलेस में चल रहे पांच दिवसीय कला संस्कृति महाकुंभ में एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वंचित वर्ग के बच्चों के लिए समर्पित निःशुल्क ‘अपना स्कूल’ की ओर से 30 प्रतिष्ठित व्यक्तियों को स्वदेश सेवा रत्न सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया।

जिसमें जिगर रावल मानव सेवा आश्रम राजस्थान ,श्वेता मिश्रा मिशन शक्ति गोरखपुर ,इति सोनकर गरीब बच्चों की शिक्षा अयोध्या ,डा० शाह आलम राना महुआ डाबर संग्रहालय बस्ती ,ईहा दीक्षित पर्यावरण/बाल प्रधानमंत्री पुरस्कार विजेता मेरठ , रागिनी सिंह रज्जू वृद्धा आश्रम सेवा कुशीनगर, सुष्मिता जान लोको पायलट वन्दे भारत,एन आकांक्षा यादव अन्तर्राष्ट्रीय कथक कलाकर/शिक्षिका छत्तीसगढ़,मो० जावेद स्वतत्रंता संग्राम सेनानी सुपौत्र आजमगढ़, बड़े लाल यादव समाजसेवा बलिया,नेहा तिवारी रेडियो जाकी अयोध्या, सोहन लाल यादव स्टेशन मास्टर अयोध्या धाम इत्यादि लोगों को सम्मानित किया गया।


क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में श्री वी०पी० जाॅन, प्रवक्ता गणित और राजेश गुप्ता, प्रवक्ता भौतिक विज्ञान शामिल थे। मुख्य अतिथि को बुके व अंगवस्त्र सम्मानित पत्र एवं विशिष्ट अतिथियो को माल्यार्पण अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण से हुई।


कार्यक्रम का संचालन अपना स्कूल के संचालक और सब इंस्पेक्टर रणजीत यादव ने किया। इस अवसर पर ओम प्रकाश सिंह मार्गदर्शक के रूप में और समाजसेवी राजन यादव, ऋषभ शर्मा, अंशिका सिंह, एस बी सागर प्रजापति, अम्बरीष चंद्र पाण्डेय तथा विनय कुशवाहा विशेष सहयोगी के रूप में मौजूद रहे।


Spread the love

Related Posts

मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित…


Spread the love

लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

Spread the love

Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *