पारसनाथ यादव के जन्मदिन पर सपा कार्यालय में उमड़ा कार्यकर्ताओं का सैलाब

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अयोध्या (प्रियंका वर्मा)। समाजवादी पार्टी के वर्तमान जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव के जन्मदिन के अवसर पर पार्टी कार्यालय लोहिया भवन, गुलाबबाड़ी में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में मौजूद सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पारसनाथ यादव के संगठनात्मक नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में समाजवादी पार्टी आने वाले विधानसभा चुनावों में अयोध्या जिले की सभी पांचों विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज कर अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने के संकल्प को पूरा करेगी।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष ओरौनी प्रसाद पासवान, सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शिवकुमार यादव, समाजसेवी सुरजीत यादव, जिला सचिव राकेश चौरसिया, रामबरन यादव, जिला सचिव सीताराम यादव, एससी/एसटी प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष विद्या भूषण पासी, समाजसेवी जगराम यादव, श्री श्याम यादव, दान बहादुर सिंह, अधिवक्ता सभा के जिला अध्यक्ष रामकरण यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विजय कुमार यादव, विशाल यादव, शिवा यादव, राहुल यादव, अक्षय यादव, संतोष यादव, संदीप यादव, वंस देव पासवान, रामकुमार पासवान, रामअवतार यादव समेत अनेक लोगों ने सहभागिता कर पारसनाथ यादव के दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।पूरे आयोजन के दौरान उत्साह, एकजुटता और संगठनात्मक मजबूती का स्पष्ट संदेश देखने को मिला।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *