महामाया मेडिकल कॉलेज में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

Spread the love

प्रधानाचार्य डॉ0 मुकेश यादव ने मेडिकल कॉलेज को प्रदेश में नंबर 1 बनाने का लिया संकल्प

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। जनपद के महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज में 77 वां गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। सबसे पहले कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य डॉ0 मुकेश यादव के द्वारा एकेडमिक ब्लॉक के सामने समस्त संकाय सदस्यों के साथ तिरंगा फहराते हुए वीर सपूतों को नमन किया इस दौरान साथ में नर्सिंग स्टॉफ, कर्मचारियों और छात्रों की भी उपस्थिति रही। तिरंगा फहराने के उपरांत राष्ट्रगान एवं देश की अखंडता की शपथ लेने के सभी लोग अगले कार्यक्रम हेतु सरदार वल्लभभाई पटेल सभागार में आए जहां पर छात्रों के द्वारा देश भक्ति से ओतप्रोत गाने, नाच और व्याख्यान जैसे कार्यक्रम हुए।

उप प्रधानाचार्य डॉ0 उमेश वर्मा और प्रधानाचार्य नर्सिंग डॉ0 भास्कर ने गणतंत्र दिवस के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए संविधान निर्मात्री सभा के सभी सदस्यों और प्रमुख रूप से बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर के द्वारा किए गये योगदानों को विशेष रूप से उल्लेख किया। डॉ0 उमेश वर्मा ने शैक्षणिक वर्ष 2025 में महाविद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए। पीजी की सीटों में आने वाले वर्ष और बढ़ाने के बारे में बताया मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 अमित पटेल ने विगत वर्ष की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए डायलिसिस, हार्ट अटैक, पैथोलॉजी, ब्लड बैंक और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं के द्वारा सफलतापूर्वक मरीजों को दिए जाने वाली सुविधाओं के बारे बताते हुए आने वाले वर्ष में कैंसर, रेडियोलॉजी आदि सुविधाएं को बढ़ावा देने की बात कही।

इस कार्यक्रम में अपने क्षेत्रों में मेडिकल कॉलेज में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कर्मचारियों, नर्सिंग स्टॉफ और चिकित्सकों को सम्मानित भी किया गया। मेडिकल के छात्रों को जिन्होंने अपने अपने बैच में स्थान पाया उनको भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। विगत माह कॉलेज में हुए खेलकूद और विगत सप्ताह हुए वार्षिक समारोह इनसेप्ट को सफल बनाने में स्पोर्ट कमेटी और कल्चरल कमेटी की सराहना की गई। प्रधानाचार्य ने अपने वक्तव्य गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कॉलेज की प्रगति में सभी के सहयोग की सराहना करते हुए। यह बताया कि कैसे हम एक दूसरे की गरिमा और पद का सम्मान करते हुए इस चिकित्सा महाविद्यालय को उत्तरोत्तर प्रगति के पथ पर ले जा सकते है।

प्रोफेसर पैथॉलाजी डॉ0 पूनम प्रेसिडेंट कल्चरल सोसाइटी ने सफलता पूर्वक इनसेप्ट को आयोजित कराने पर प्राप्त प्रशस्ति पत्र को समस्त महिलाओं को समर्पित करते हुए कहा कि विभिन्न प्रकार की पारिवारिक और व्यक्तिगत समस्याओं के होते हुए महिलाएं जिस प्रकार से अपना योगदान देती हैं वह अनुकरणीय और सराहनीय हैं। सभागार में कार्यक्रम के समापन के उपरांत मिष्ठान वितरण किया गया।

उक्त कार्यक्रम के तुरन्त बाद ही एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक के मीटिंग हॉल में आमंत्रित पत्रकारों को प्रधानाचार्य डॉ0 मुकेश यादव, उप प्रधानाचार्य, डॉ0 उमेश वर्मा एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 अमित पटेल ने संबोधित करते हुए बुक भेट कर सम्मानित भी किया। उपरोक्त कार्यक्रमों में डॉ0 प्रमोद यादव चीफ़ प्रॉक्टर, डॉ0 मुकुल सक्सेना सह चिकित्सा अधीक्षक, डॉ0 अमित गुप्ता सह चिकित्सा अधीक्षक के साथ सभी वरिष्ठ संकाय सदस्य उपस्थित रहें।


Spread the love

Related Posts

सुरेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में निकली पीडीए जनजागरण साइकिल यात्रा, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Spread the love

Spread the loveसपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव ने साइकिल चलाकर यात्रा का शुभारंभ किया अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने जनसंपर्क गतिविधियां…


Spread the love

छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के उपाय, पेन बांटकर हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

Spread the love

Spread the loveडॉ. राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज सेमरी में एंटी रोमियो टीम ने चलाया जागरूकता अभियान, कहा-छेड़खानी या उत्पीड़न होने पर चुप न रहें, तत्काल पुलिस को दें सूचना…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *