हेल्पिंग ह्यूमन इंफ्राटैच ने उत्साह और राष्ट्रभक्ति के साथ मनाया 77वाँ गणतंत्र दिवस

Spread the love

प्रियंका वर्मा

अयोध्या।
हेल्पिंग ह्यूमन इंफ्राटैच प्राइवेट लिमिटेड की अयोध्या शाखा में 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जनोत्साह एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देशभक्ति, सामाजिक एकता और राष्ट्र निर्माण के मूल्यों को प्रभावशाली रूप से प्रस्तुत किया गया।


इस अवसर पर कंपनी के CMD राजीव रंजन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश सोनू ने अयोध्या टीम को शुभकामनाएँ देते हुए राष्ट्रहित, सेवा और विकास के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का प्रेरणादायक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हेल्पिंग ह्यूमन इंफ्राटैच न केवल रियल एस्टेट क्षेत्र में गुणवत्ता और विश्वास का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक सरोकारों में भी सक्रिय भूमिका निभा रही है।


कार्यक्रम में बिहार से पधारे चार्टर्ड क्षेत्र के कई गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इनमें प्रमुख रूप से प्रतीक कुमार, अभय , विकास चंद्र, नीतू माला , रेखा गिरी, नितेंद्र कुमार, साधना कुमारी, दयाशंकर पुरोहित और ज्योत्सना कुमारी सहित अनेक सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता शामिल रहे।


इसके साथ ही स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं, कंपनी के कर्मचारियों एवं क्षेत्रीय नागरिकों की भी सक्रिय सहभागिता देखने को मिली। सभी उपस्थितजनों ने गणतंत्र दिवस की भावना को आत्मसात करते हुए सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ देश के प्रति समर्पण और सेवा भावना को दोहराते हुए किया गया।है


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *