अनव ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट इनामीपुर में गणतंत्र दिवस पर टॉप 10 विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

Spread the love

सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोग भी किए गए सम्मानित

अवधी खबर संवाददाता

टांडा, अम्बेडकरनगर।
गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर टांडा क्षेत्र स्थित अनव ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट, इनामीपुर में प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के टॉप 10 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इसके साथ ही शिक्षा, समाजसेवा एवं अन्य सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को भी सम्मान प्रदान किया गया।


कार्यक्रम में अनव ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट के प्रबंधक रजनीश मिश्रा, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में अभिभावक व क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे। समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने छात्रों की मेहनत, अनुशासन और प्रतिभा की सराहना की तथा संस्थान द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों को प्रेरणादायक बताया।


वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ-साथ राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी और सेवा भाव भी विकसित होता है। उन्होंने सभी सम्मानित विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का समापन देशभक्ति के संदेश और राष्ट्र निर्माण में शिक्षा की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए किया गया, जिससे उपस्थित लोगों में राष्ट्रप्रेम और उत्साह का संचार हुआ।


Spread the love

Related Posts

अम्बेडकर नगर में बदलेगा सियासी समीकरण? लोजपा के मंच से बीजेपी को लेकर बड़ा दावा

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकर नगर (प्रमोद वर्मा)। जिले में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा एक विशाल संगठनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष…


Spread the love

साधारण किसान की बेटी नेहा मौर्या बनी BSF जवान जयसिंहपुर की बेटी ने बढ़ाया देश का मान

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। जनपद के जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गोसैसिहपुर की 24 वर्षीय नेहा मौर्या ने तमाम कठिनाइयों और संघर्षों को पीछे छोड़ते हुए सीमा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *