प्राईमरी विद्यालय में धूमधाम से मना 77वां गणतंत्र दिवस

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

जयसिंहपुर।तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बौराजगदीशपुर के स्थित प्राइमरी विद्यालय परिसर में 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ से हुई जहां पूरे विद्यालय परिसर में देश भक्ति का माहौल देखने को मिला।सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में बच्चों ने राष्ट्र गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को भाव विभोर कर दिया। वही बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत प्रेरणा दायक लोक गीत जीना है तो पापा शराब मत पीना और देश रंगीला रंगीला ने समाज को सकारात्मक संदेश दिया।

बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों के दौरान भारत माता की जय के के नारों से विद्यालय प्रांगण गूंज उठा।मुख्य अतिथि के रूप में पंडित अमरनाथ शास्त्री ने अपने संबोधन में गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह दिन हमें संविधान के मूल्यों और देश के प्रति कर्तव्यों की याद दिलाता है। विद्यालय के इंचार्ज प्राइमरी अध्यापक दिलीप कुमार संदीप कुमार आंगनवाड़ी कार्यकत्री शेष कुमारी सहित अन्य अतिथियों ने बच्चों को कापी कलम रबर पेंसिल आदि शैक्षिक सामाग्री भेंट कर सम्मानित किया ।

साथ ही विषणु देव पांडेय शौरभ गौड व अमित श्रीवास्तव ने भी अपने कर कमलों से बच्चों को उपहार प्रदान किए।सांस्कृतिक कार्यक्रम में सेजल चांदनी सृष्टि आयुषी उत्कर्ष अभिनंदन दिव्यांसी और चंदा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय में पधारें अभिभावकों का का सम्मान किया गया। तथा जलपान की व्यवस्था रसोईया द्वारा की गई।


Spread the love

Related Posts

वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों को कराया पौष्टिक भोजन, लिया आशीर्वाद

Spread the love

Spread the loveपरित्यक्त माता-पिता को समय-समय पर प्यार और अपनापन देने के लिए आगे आए समाज : बिपिन दूबे अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। जीवन आभा फाउंडेशन के अध्यक्ष बिपिन दूबे…


Spread the love

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *