खेत में फेंकी गई सरकारी दवाओं से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप, जांच शुरू

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

बस्ती। गौर विकासखंड परिसर के पीछे खेत में भारी मात्रा में सरकारी दवाओं के फेंके जाने का मामला सामने आते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। सरकारी दवाओं की इस लापरवाही भरी घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


मंगलवार की शाम स्थानीय लोगों ने खेत में पड़ी सरकारी दवाओं को देखा, जिसके बाद इसकी सूचना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर के प्रभारी को दी गई। हैरानी की बात यह है कि जिस स्थान पर दवाएं फेंकी गई थीं, उससे कुछ ही दूरी पर ब्लाक कार्यालय, बाल विकास परियोजना कार्यालय (सीडीपीओ) और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित हैं। इसके बावजूद जिम्मेदारों को इसकी भनक तक नहीं लगी।


मामले की गंभीरता को देखते हुए बुधवार को एडिशनल मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एडिशनल सीएमओ) एस.बी. सिंह मौके पर पहुंचे और दवाओं की जांच की। जांच के दौरान खेत से बरामद की गई सभी दवाओं को सील कर सुरक्षित कराया गया। एडिशनल सीएमओ ने बताया कि जब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर के स्टॉक का मिलान किया गया तो यह तथ्य सामने आया कि खेत में फेंकी गई दवाएं उसी बैच की हैं, जिन्हें सीडीपीओ कार्यालय, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय और आशा बहुओं को वितरण के लिए जारी किया गया था।


सबसे बड़ा सवाल यह है कि वितरण के लिए जारी की गई सरकारी दवाएं खेत तक कैसे पहुंच गईं। क्या यह लापरवाही है या इसके पीछे कोई बड़ा खेल है—इस पर विभागीय अधिकारी फिलहाल चुप्पी साधे हुए हैं।
स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि जांच जारी है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि जांच के नतीजों पर अब सबकी नजरें टिकी हुई हैं।


Spread the love

Related Posts

अम्बेडकरनगर के आयुष पटेल ने रचा इतिहास, ISRO वैज्ञानिक में AIR-1 हासिल

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर (अवधी खबर)। जिले के लिए गर्व और खुशी की बड़ी खबर सामने आई है। ग्राम हाजीपुर, पोस्ट रामपुर मंगुराडिला निवासी आयुष पटेल ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन…


Spread the love

सचिव रजनी दुबे के आगे पंचायत भवन कलस्टर हुआ फेल

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता बस्ती – विकासखण्ड कप्तानगंज में तैनात सचिव रजनी दूबे पर मनमानी ड्यूटी और नियमों की अनदेखी का आरोप लगा है। बीडीओ और एडीओ पंचायत द्वारा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *