एक ही फर्जी फोटो से चार मनरेगा कार्य! बरहपुर पंचायत में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

हर्रैया, बस्ती। विकासखंड हर्रैया अंतर्गत ग्राम पंचायत बरहपुर में मनरेगा योजना के तहत गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। आरोप है कि ग्राम पंचायत में तैनात महिला रोजगार सेवक कुसुमलता द्वारा एक ही पुराना एवं फर्जी फोटो का उपयोग कर चार अलग-अलग मनरेगा कार्यों को ऑनलाइन पूर्ण दर्शाया जा रहा है।


मनरेगा की ऑनलाइन साइट पर मिट्टी कार्य, खड़ंजा निर्माण, इंटरलॉकिंग सहित चार कार्यों में एक ही फोटो का अपलोड होना न केवल नियमों की अवहेलना को दर्शाता है, बल्कि जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भूमिका पर भी सवाल खड़े करता है।
सूत्रों के अनुसार, गर्मी के मौसम में खींचे गए पुराने फोटो को वर्तमान में चल रहे विभिन्न कार्यों में प्रयोग किया जा रहा है।

इसके बावजूद ग्राम सचिव, तकनीकी सहायक (टीए), मनरेगा एपीओ एवं खंड विकास अधिकारी हर्रैया द्वारा कथित रूप से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। आरोप है कि ग्राम प्रधान क्रान्ती देवी के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय जिम्मेदार अधिकारी कमीशनबाजी में लिप्त हैं।


बताया जा रहा है कि महिला ग्राम प्रधान क्रान्ती देवी अधिकारियों और कर्मचारियों को कमीशन का लालच देकर सरकारी धन के दुरुपयोग में जुटी हुई हैं। वहीं रोजगार सेवक कुसुमलता मनरेगा मजदूरों के फोटो में हेरफेर कर फर्जी तरीके से ऑनलाइन मस्टर रोल को पूर्ण दिखा रही हैं, जिससे पंचायत में लूट-खसोट का खेल चल रहा है।


ग्राम पंचायत बरहपुर में हो रही इस कथित वित्तीय अनियमितता की चर्चा अब पूरे जिले में तेज हो गई है। यदि इस मामले का संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच कराई जाती है तो ग्राम प्रधान से लेकर रोजगार सेवक सहित कई जिम्मेदारों पर कार्रवाई की गाज गिर सकती है।
इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी और यदि ऑनलाइन फर्जी मस्टर रोल पाया गया तो उसे निरस्त करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

Related Posts

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का बड़ा फैसला!धार्मिक समिति का गठन, मंदिर के सभी धार्मिक अनुष्ठानों का करेगी संचालन

Spread the love

Spread the loveअवधी ख़बर संवाददाता अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई महत्वपूर्ण निर्णयों की घोषणा की गई। ट्रस्ट ने श्रीरामजन्मभूमि मंदिर के…


Spread the love

वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों को कराया पौष्टिक भोजन, लिया आशीर्वाद

Spread the love

Spread the loveपरित्यक्त माता-पिता को समय-समय पर प्यार और अपनापन देने के लिए आगे आए समाज : बिपिन दूबे अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। जीवन आभा फाउंडेशन के अध्यक्ष बिपिन दूबे…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *