दिनदहाड़े बंद मकान से लाखों की चोरी, क्षेत्र में दहशत

Spread the love

गौर थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही वारदातों से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल

अवधी खबर संवाददाता

बस्ती। हरैया सर्किल के अंतर्गत गौर थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। लगातार हो रही वारदातों से जहां आमजन में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस अब तक किसी भी बड़ी घटना का खुलासा करने में असफल नजर आ रही है।
ताजा मामला नगर पंचायत बभनान के पटेल नगर वार्ड का है, जहां दिनदहाड़े अज्ञात चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाया। चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया और नकदी समेत लाखों रुपये के जेवरात समेट ले गए। वारदात के बाद चोर मौके से फरार हो गए।
पीड़ित नंदू गुप्ता के अनुसार, वे अपनी पत्नी के साथ महागौरी नगर स्थित दूसरी दुकान पर गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने सूने मकान में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। जब दंपति वापस लौटे तो टूटे ताले और घर में बिखरा सामान देखकर उनके होश उड़ गए। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
पीड़ित ने चोरी की लिखित तहरीर बभनान चौकी में दी है। सूचना मिलते ही गौर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
उधर, क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि आए दिन हो रही वारदातों के बावजूद पुलिस ठोस कार्रवाई नहीं कर पा रही है, जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।


Spread the love

Related Posts

अम्बेडकर नगर में बदलेगा सियासी समीकरण? लोजपा के मंच से बीजेपी को लेकर बड़ा दावा

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकर नगर (प्रमोद वर्मा)। जिले में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा एक विशाल संगठनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष…


Spread the love

साधारण किसान की बेटी नेहा मौर्या बनी BSF जवान जयसिंहपुर की बेटी ने बढ़ाया देश का मान

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। जनपद के जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गोसैसिहपुर की 24 वर्षीय नेहा मौर्या ने तमाम कठिनाइयों और संघर्षों को पीछे छोड़ते हुए सीमा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *