गौर–बभनान मार्ग पर बड़ा हादसा, शिक्षकों की कार पेड़ से टकराई, पांच घायल

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

बस्ती। गौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गौर–बभनान मार्ग पर सब्जी मंडी के सामने एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना में कार सवार पांच लोग घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गौर पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया गया।


बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त कार में लॉर्ड बुद्धा स्कूल के शिक्षक सवार थे, जो किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान सब्जी मंडी के पास कार अचानक अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकरा गई।
हादसे में घायल शिक्षकों की पहचान सत्य प्रकाश सिंह, अग्रसेन सिंह, प्रतीक, अतुल और अमर के रूप में हुई है। इनमें सत्य प्रकाश सिंह को सबसे अधिक चोटें आई हैं।


Spread the love

Related Posts

एक आरोपी जेल में, दूसरा खुलेआम दे रहा जान से मारने की धमकी! पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। महरुआ थाना क्षेत्र के चर्चित गोलीकांड मामले में नया मोड़ सामने आया है। मामले के वादी ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोप…


Spread the love

नियमित योगाभ्यास से बढ़ती है कार्यक्षमता और सकारात्मकता – डॉ० तारकेश्वर मिश्र ‘जिज्ञासु’, योग प्रशिक्षक

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।आधुनिक जीवन की चुनौतियों के बीच योग व्यक्ति को शारीरिक स्फूर्ति, मानसिक शांति और भावनात्मक स्थिरता प्रदान करता है। विद्यार्थी, शिक्षक, गृहिणी, कर्मचारी एवं वरिष्ठ…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *