पुण्य तिथि पर पुण्य कार्य कम्बल वितरण कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

सुल्तानपुर। जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बौराजगदीशपुर माधव पुर स्थित श्रीराम चंद्र नारायण शिक्षण एंव प्रशिक्षण महाविद्यालय में स्वर्गीय कलावती सिंह की प्रथम पुण्य तिथि के पावन अवसर पर विशाल कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के असहाय एंव गरीब लोगों को ठंड से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से लगभग पांच सौ कम्बल वितरण किये गए।कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख प्रातेश सिंह (बंटी)के करकमलों से हुआ।

कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख प्रातेश सिंह (बंटी) हरिश्चंद्र सिंह (प्रबंधक)शशांक राघव (उप प्रबंधक)भूप नरायन सिंह (सुगर मिल नानपारा महाप्रबंधक)डा अवधेश नरायन सिंह (प्रधानाचार्य)डा स्वेता सिंह प्रोफेसर मालती सिंह ग्राम प्रधान प्रति निधि वृजेश कुमार सिंह महाबल सिंह प्रदीप कुमार सिंह (भाजपा)अखिलेश सिंह महाप्रबंधक एंव जितेंद्र वर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।प्रबंधक हरिश्चंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि स्वर्गीय कलावती सिंह का जीवन सेवा करुणा और समाज के कमजोर वर्गो की मदद के लिए समर्पित रहा। उनकी स्मृति में आयोजित यह कार्यक्रम मानवता और सेवा भाव का प्रतीक है।

कम्बल पाकर गरीब एंव असहाय लोगों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। लाभार्थियों नेआयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस ठंड के मौसम में यह सहायता उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है।कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने भविष्य में भी इसी प्रकार से जन-कल्याणकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया।


Spread the love

Related Posts

एक आरोपी जेल में, दूसरा खुलेआम दे रहा जान से मारने की धमकी! पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। महरुआ थाना क्षेत्र के चर्चित गोलीकांड मामले में नया मोड़ सामने आया है। मामले के वादी ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोप…


Spread the love

नियमित योगाभ्यास से बढ़ती है कार्यक्षमता और सकारात्मकता – डॉ० तारकेश्वर मिश्र ‘जिज्ञासु’, योग प्रशिक्षक

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।आधुनिक जीवन की चुनौतियों के बीच योग व्यक्ति को शारीरिक स्फूर्ति, मानसिक शांति और भावनात्मक स्थिरता प्रदान करता है। विद्यार्थी, शिक्षक, गृहिणी, कर्मचारी एवं वरिष्ठ…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *