चटोरी ढाबा की शुरुआत, श्रद्धालुओं को मिलेगा शुद्ध शाकाहारी भोजन

Spread the love

प्रियंका वर्मा
अयोध्या (अवधी खबर )।


रामनगरी अयोध्या के निरंकरपुर स्थित महोबारा बाईपास पर रविवार को ‘चटोरी ढाबा’ का विधिवत शुभारंभ किया गया। उद्घाटन अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, व्यापारी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
ढाबा के प्रोपराइटर अमरजीत मौर्या ने बताया कि प्रतिष्ठान की स्थापना उनके बड़े भाई एवं मार्गदर्शक अमित गुप्ता उर्फ शनि गुप्ता, अयोध्या अकैडमी के प्रबंधक प्रदीप तिवारी और श्याम शुक्ला के सहयोग से की गई है। उन्होंने कहा कि उनका समूह लंबे समय से अयोध्या आने वाले राम भक्तों और श्रद्धालुओं को शुद्ध व गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के लिए कार्यरत है।


उन्होंने बताया कि राम मंदिर के समीप ‘नमो नमो रेस्टोरेंट’, ‘चटोरी’, ‘चटोरी 2.2’ और ‘पराग मिल्क बार एंड कैफेटेरिया’ का संचालन पहले से किया जा रहा है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु भोजन ग्रहण करते हैं। राम मंदिर निर्माण के बाद श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए निरंकरपुर बाईपास पर इस नए ढाबे की शुरुआत की गई है, ताकि आवागमन करने वाले यात्रियों और स्थानीय लोगों को भी स्वच्छ एवं किफायती भोजन की सुविधा मिल सके।


अमरजीत मौर्या ने बताया कि ढाबे की स्थापना में अभिनव श्रीवास्तव और रिंकू यादव का विशेष योगदान रहा। यहां साफ-सफाई, भोजन की गुणवत्ता और ग्राहकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। पारंपरिक स्वाद के साथ शुद्ध शाकाहारी व्यंजन उचित दरों पर उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही परिवारों और यात्रियों के लिए आरामदायक बैठने की व्यवस्था और रूम सुविधा भी उपलब्ध है।


अमित गुप्ता उर्फ शनि गुप्ता ने कहा कि हनुमान जी महाराज की कृपा से समूह में एक और प्रतिष्ठान जुड़ा है और भविष्य में भी श्रद्धालुओं की सेवा के उद्देश्य से सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। शुभारंभ समारोह में प्रेमनाथ माझी, महानगर पूर्व अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, वरिष्ठ व्यापारी अमल गुप्ता, ओम प्रकाश पांडेय, वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ श्रीवास्तव, आशा मोटर के प्रबंधक प्रशांत सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।


Spread the love

Related Posts

एक आरोपी जेल में, दूसरा खुलेआम दे रहा जान से मारने की धमकी! पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। महरुआ थाना क्षेत्र के चर्चित गोलीकांड मामले में नया मोड़ सामने आया है। मामले के वादी ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोप…


Spread the love

नियमित योगाभ्यास से बढ़ती है कार्यक्षमता और सकारात्मकता – डॉ० तारकेश्वर मिश्र ‘जिज्ञासु’, योग प्रशिक्षक

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।आधुनिक जीवन की चुनौतियों के बीच योग व्यक्ति को शारीरिक स्फूर्ति, मानसिक शांति और भावनात्मक स्थिरता प्रदान करता है। विद्यार्थी, शिक्षक, गृहिणी, कर्मचारी एवं वरिष्ठ…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *