18 पाउच अवैध देशी शराब के साथ एक को दबोचा

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।
जनपद में अपराध एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अहिरौली पुलिस ने 18 पाउच अवैध देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया है।


पुलिस अधीक्षक अंबेडकरनगर के निर्देश पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी भीटी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 31 जनवरी को नेहरू स्मारक विद्यापीठ स्कूल, भिउरा रोड के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली।


तलाशी में युवक के झोले से 200 एमएल के 18 पाउच देशी शराब (ब्लू लाइम) बरामद हुए, जिन्हें वह अवैध रूप से बिक्री के लिए ले जा रहा था। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम दिलीप कुमार वर्मा पुत्र शिवप्रसाद वर्मा निवासी ग्राम मरथुआ सरैया, थाना अहिरौली बताया।

उसने स्वीकार किया कि वह प्रत्येक पाउच पर 10 से 20 रुपये का मुनाफा कमाकर बेचता था। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।


Spread the love

Related Posts

जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष, महिलाओं समेत आधा दर्जन घायल

Spread the love

Spread the loveकुल्हाड़ी के बट और लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। भीटी थाना क्षेत्र के रेवली गांव में रविवार सुबह जमीन…


Spread the love

विश्व रक्तदाता दिवस पर युवान फाउंडेशन द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रेड क्रॉस सोसायटी की राज्य शाखा द्वारा राज्य स्तरीय उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित एवं जनपद के यूथ…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *