साइबर टीम की त्वरित कार्रवाई! ठगी के 25,600 रुपये पीड़ित को लौटाए

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।
जनपद अंबेडकरनगर के थाना कटका की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी का शिकार हुए एक व्यक्ति के 25,600 रुपये वापस कराकर सराहनीय कार्य किया है। थाना कटका क्षेत्र के हैदराबाद अरई निवासी ओमप्रकाश पुत्र बच्चूलाल ने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उनके बैंक खाते से 25,600 रुपये की साइबर फ्रॉड के माध्यम से निकासी की सूचना दी गई थी।

शिकायत प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार साइबर टीम ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित खाते को होल्ड कराया और आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी की। न्यायालय के आदेश के उपरांत रविवार को पूरी धनराशि 25,600 रुपये पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई।
अपनी धनराशि वापस मिलने पर आवेदक ने अंबेडकरनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई और प्रभावी कार्यशैली की प्रशंसा की।
जनपद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत एनसीआरपी पोर्टल या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते धनराशि सुरक्षित कराई जा सके।


Spread the love

Related Posts

एक आरोपी जेल में, दूसरा खुलेआम दे रहा जान से मारने की धमकी! पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। महरुआ थाना क्षेत्र के चर्चित गोलीकांड मामले में नया मोड़ सामने आया है। मामले के वादी ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोप…


Spread the love

नियमित योगाभ्यास से बढ़ती है कार्यक्षमता और सकारात्मकता – डॉ० तारकेश्वर मिश्र ‘जिज्ञासु’, योग प्रशिक्षक

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।आधुनिक जीवन की चुनौतियों के बीच योग व्यक्ति को शारीरिक स्फूर्ति, मानसिक शांति और भावनात्मक स्थिरता प्रदान करता है। विद्यार्थी, शिक्षक, गृहिणी, कर्मचारी एवं वरिष्ठ…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *