शिक्षामित्रों का बीएसए कार्यालय पर प्रदर्शन, मूल विद्यालय वापसी व समय से मानदेय की उठाई मांग

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।
जनपद अंबेडकरनगर में शिक्षामित्र शिक्षक संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के निकट आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में शिक्षामित्रों ने भाग लेकर अपनी लंबित समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और शीघ्र समाधान की मांग की। बैठक में शिक्षामित्रों ने मूल विद्यालय वापसी, स्थानांतरण/समायोजन प्रक्रिया को जल्द पूरा किए जाने तथा मानदेय का भुगतान प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह में सुनिश्चित किए जाने की मांग रखी।

इसके साथ ही सेवामुक्त हो चुके शिक्षामित्रों के अवशेष मानदेय का भुगतान भी तत्काल कराने की मांग की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए शिक्षामित्र शिक्षक संघ अंबेडकरनगर के जिलाध्यक्ष एवं शिक्षामित्र केयर समिति के जिला संयोजक राम चन्दर मौर्य ने कहा कि जनपद के शिक्षामित्र लंबे समय से विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक शिक्षामित्रों की मांगों का समाधान नहीं होता, संघ का संघर्ष जारी रहेगा।


जिला महामंत्री मो. मोसीर खान ने सभी शिक्षामित्रों से एकजुट रहने और अपने अधिकारों के लिए संगठित रूप से आवाज उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो जिला मुख्यालय पर व्यापक आंदोलन किया जाएगा।


बैठक में जिला संगठन मंत्री सुरेंद्र कुमार यादव, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सौरभ उपाध्याय, रमेश कुमार, बदरी प्रसाद तिवारी, संगीता वर्मा सहित बड़ी संख्या में शिक्षामित्र उपस्थित रहे। संघ ने प्रशासन से शीघ्र वार्ता कर समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए चेतावनी दी कि अनदेखी की स्थिति में आंदोलन की रणनीति घोषित की जाएगी।


Spread the love

Related Posts

जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष, महिलाओं समेत आधा दर्जन घायल

Spread the love

Spread the loveकुल्हाड़ी के बट और लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। भीटी थाना क्षेत्र के रेवली गांव में रविवार सुबह जमीन…


Spread the love

विश्व रक्तदाता दिवस पर युवान फाउंडेशन द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रेड क्रॉस सोसायटी की राज्य शाखा द्वारा राज्य स्तरीय उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित एवं जनपद के यूथ…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *