साधारण किसान की बेटी नेहा मौर्या बनी BSF जवान जयसिंहपुर की बेटी ने बढ़ाया देश का मान

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता
सुल्तानपुर। जनपद के जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गोसैसिहपुर की 24 वर्षीय नेहा मौर्या ने तमाम कठिनाइयों और संघर्षों को पीछे छोड़ते हुए सीमा सुरक्षा बल (BSF)में चयनित होकर अपने सपनों को साकार कर दिखाया है। नेहा की इस एतिहासिक उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरे गांव और क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है।


नेहा मौर्या एक साधारण किसान रमेश मौर्या की पुत्री है। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंनें अपनें लक्ष्य को कभी कमजोर नही पडने दिया। उन्हें देश सेवा की प्रेरणा अपने चाचा राम तिलक मौर्या की वर्दी से मिली जिसके बाद उन्होंनें अपने जिले सुल्तानपुर में रहकर शिक्षा एंव प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की।


नेहा की सफलता को लेकर गांव में खुशी का माहौल है। रिस्तेदार मित्र व ग्रामीण लगातार घर पहुंच कर बधाईयां दे रहे है। ग्रामीणों का कहना है। कि नेहा ने साबित कर दिया। कि बेटियां किसी से कम नहीं है। और जब वे देश की रक्षा के लिए आगे बढ़ती है तो यह पूरे समाज के लिए गर्व का विषय बन जाता है। नेहा मौर्या की इस उपलब्धि ने क्षेत्र की अन्य बेटियों को भी आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करनें की प्रेरणा दी है।


Spread the love

Related Posts

जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष, महिलाओं समेत आधा दर्जन घायल

Spread the love

Spread the loveकुल्हाड़ी के बट और लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। भीटी थाना क्षेत्र के रेवली गांव में रविवार सुबह जमीन…


Spread the love

विश्व रक्तदाता दिवस पर युवान फाउंडेशन द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रेड क्रॉस सोसायटी की राज्य शाखा द्वारा राज्य स्तरीय उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित एवं जनपद के यूथ…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *