बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर

Spread the love

अम्बेडकरनगर।
जनपद में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बेवाना क्षेत्र के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर लगभग 10 बजे हुई, जहां एक तेज रफ्तार बोलेरो ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में अंश (18 वर्ष) पुत्र निवासी नेमपुर, ताराखुर्द, अकबरपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक के दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस सेवा को सूचना दी।


सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस (संख्या UP32MN5474) मौके पर पहुंची। ईएमटी धर्मराज चौधरी ने घायल युवक को प्राथमिक उपचार दिया और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बेवाना में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल अकबरपुर रेफर कर दिया। इसके बाद उसी एम्बुलेंस से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


Spread the love

Related Posts

मजिस्ट्रेट लिखी गाड़ी में सफाई कर्मचारी बना वाहन चालक! ठेके पर शराब, गांव की सफाई भगवान भरोसे

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)।अकबरपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गतकनक पट्टी गांव निवासी सफाई कर्मचारी से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने जिले की सरकारी व्यवस्था पर…


Spread the love

अम्बेडकर नगर! केवटला मठ प्रकरण में नया मोड़, ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद बदला रुख

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता बसखारी (अम्बेडकर नगर)। विकासखंड बसखारी के ग्राम सभा केवटला स्थित केवटला मठ से जुड़े परिवार रजिस्टर नकल प्रकरण में नया मोड़ आ गया है। इस…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *