दिनदहाड़े फायरिंग से दहशत, भीटी थाना क्षेत्र की कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकर नगर(प्रमोद वर्मा)।
भीटी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के खजूरी बाजार के पास स्थित दुर्गा जी फिलिंग स्टेशन पर एक वैगानार कार सवार चालक व स्विफ्ट डिजायर कार व्यक्तियों द्वारा अचानक फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना दिन के समय हुई, जब पेट्रोल पंप पर सामान्य गतिविधियां चल रही थीं। इसी दौरान मामूली कहासुनी में फायरिंग कर दी। हालांकि गनीमत रही कि इस घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और मौके पर मौजूद लोग बाल-बाल बच गए।
घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिनदहाड़े इस तरह की वारदात कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है।
भीटी थाना में हाल ही में तैनात हुए नवागत थाना अध्यक्ष वीरेंद्र बहादुर सिंह के लिए यह घटना एक बड़ी चुनौती मानी जा रही है।

क्षेत्रवासियों की नजर अब पुलिस की कार्रवाई पर टिकी है। लोगों की मांग है कि आरोपियों की जल्द से जल्द पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में कानून का राज कायम हो सके। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।


फिलहाल अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। भीटी थाना अध्यक्ष वीरेंद्र बहादुर सिंह से वार्ता किया गया तो उनके द्वारा बताया गया कि अभी थोड़ी देर में घटना के बारे में बताते हैं। सीओ लक्ष्मीकांत मिश्रा से वार्ता करने का प्रयास किया गया तो उनका फोन नहीं रिसीव हो सका।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *