शिवकुमार मौर्य बने जिला अध्यक्ष, रुद्रसेन गौतम जिला मंत्री निर्वाचित

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।
उ०प्र० पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ, अम्बेडकरनगर इकाई का जिला स्तरीय द्विवार्षिक चुनाव अधिवेशन विकास खंड अकबरपुर स्थित ड्वाकरा हाल में चुनाव अधिकारी शिवजी वर्मा की देखरेख में सम्पन्न हुआ। चुनाव में जनपद के सभी ब्लॉकों से आए सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
जानकारी के अनुसार जनपद में लगभग 700 सफाई कर्मचारियों ने सदस्यता ग्रहण की थी, जिनमें से 430 सदस्यों ने मतदान किया। जिला अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में शिवकुमार मौर्य ने 323 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंद्वी राम अजोर पंकज (106 मत) को 217 वोटों के बड़े अंतर से पराजित किया।


वहीं जिला मंत्री पद पर रुद्रसेन गौतम को 277 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी माधव प्रसाद को 133 मत प्राप्त हुए। रुद्रसेन ने 144 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।
अन्य तीन पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ, जिनमें जिला कोषाध्यक्ष पद पर लालता प्रसाद, जिला संगठन मंत्री पद पर भूपेन्द्र नाथ तथा जिला संप्रेक्षक पद पर रामप्रीति को विजयी घोषित किया गया।


चुनाव अधिकारी ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष शिवकुमार मौर्य ने अपनी जीत का श्रेय समस्त सफाई कर्मचारी साथियों को देते हुए कहा कि कर्मचारियों की जायज समस्याओं के समाधान के लिए संगठन पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेगा।
कार्यक्रम में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष सूर्यभान सिंह सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। चुनाव के दौरान पूरे परिसर में उत्साह और लोकतांत्रिक ऊर्जा का माहौल देखने को मिला।


Spread the love

Related Posts

मजिस्ट्रेट लिखी गाड़ी में सफाई कर्मचारी बना वाहन चालक! ठेके पर शराब, गांव की सफाई भगवान भरोसे

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)।अकबरपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गतकनक पट्टी गांव निवासी सफाई कर्मचारी से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने जिले की सरकारी व्यवस्था पर…


Spread the love

अम्बेडकर नगर! केवटला मठ प्रकरण में नया मोड़, ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद बदला रुख

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता बसखारी (अम्बेडकर नगर)। विकासखंड बसखारी के ग्राम सभा केवटला स्थित केवटला मठ से जुड़े परिवार रजिस्टर नकल प्रकरण में नया मोड़ आ गया है। इस…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *