पियारेपुर संकट मोचन श्री हनुमान मंदिर प्रांगण में भक्ति और सेवा का भव्य संगम

Spread the love

सफल आयोजन पर जताया आभार

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। जनपद के अंबेडकर नगर अयोध्या मुख्य मार्ग पर स्थित निकट अन्नावां संकट मोचन श्री हनुमान मंदिर, पियारेपुर के प्रांगण में एक भव्य धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और क्षेत्रीय नागरिकों की उपस्थिति रही, जिससे पूरे परिसर में उत्साह और भक्ति का वातावरण बना रहा।


कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से पूजन-अर्चन और हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुई। इसके बाद प्रसाद वितरण और भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दराज से आए भक्तों ने सहभागिता की। मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया गया था और व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए स्वयंसेवकों की टीम भी तैनात रही।


न्यास के अध्यक्ष संगम पांडे ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से सामाजिक समरसता और धार्मिक चेतना को बल मिलता है। भविष्य में भी मंदिर परिसर में जनहित और धर्म से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।


Spread the love

Related Posts

मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित…


Spread the love

लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

Spread the love

Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *