ए.पी. पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया मातृ-पितृ पूजन दिवस

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। मलपुरा सतरही के संस्थापक स्व. आशाराम पटेल की स्मृति में ए.पी. पब्लिक स्कूल द्वारा ‘मातृ-पितृ पूजन दिवस’ श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने माता-पिता के साथ उपस्थित होकर विधि-विधान से उनका पूजन-अर्चन किया तथा आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे आयोजन में भारतीय संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों की सुंदर झलक देखने को मिली।
कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ साधक कृष्णा गोपाल चौधरी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भूपेन्द्र सिंह चौधरी (जिलाध्यक्ष, अपना दल (एस)) उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि माता-पिता का सम्मान भारतीय संस्कृति की मूल पहचान है और ऐसे आयोजन समाज को सकारात्मक दिशा देते हैं।
कार्यक्रम की प्रेरणा संत श्री आशाराम जी बापू से प्राप्त परंपरा के अनुसार आयोजित की गई। आचार्य के रूप में पूर्व प्रधानाचार्य मदन लाल जयसवाल ने विधिवत पूजन सम्पन्न कराया। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि माता-पिता जागृत देवता और साक्षात ईश्वर के समान हैं, इसलिए उनका सम्मान और सेवा करना प्रत्येक संतान का प्रथम कर्तव्य है। कार्यक्रम के दौरान ‘ऊँ’ का सामूहिक गुंजन भी कराया गया, जिससे वातावरण आध्यात्मिकता से सराबोर हो उठा।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधक आनंद वर्धन पटेल (मयंक) ने संपूर्ण व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए प्रतिवर्ष ऐसे संस्कारमय कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया। उन्होंने स्वयं अपनी माता मीरा का पूजन कर उपस्थित विद्यार्थियों को प्रेरणादायी संदेश दिया।
इस अवसर पर सोमनाथ, वंशराज, यशकुमार वर्मा, बीरबल चौधरी, चन्द्रशेखर पटेल, शत्रुध्न सहित अनेक साधक उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, व्यवस्थापक मोनिका वर्मा तथा समस्त शिक्षकगण की सक्रिय उपस्थिति से कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
पूरे आयोजन ने यह संदेश दिया कि आधुनिक युग में भी भारतीय संस्कार और पारिवारिक मूल्य जीवित हैं तथा नई पीढ़ी उन्हें आत्मसात कर रही है।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *