राजकीय पॉलिटेक्निक एलिया में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

सीतापुर। राजकीय पॉलिटेक्निक एलिया परिसर में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुई। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।


100 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में शिवा ने प्रथम, अवनीश ने द्वितीय तथा अनिकेत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 100 मीटर महिला वर्ग में सुचिता प्रथम, शिवानी द्वितीय और मोहिनी तृतीय रहीं।
200 मीटर पुरुष वर्ग में शिवा ने पुनः प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि शिवम यादव द्वितीय और आदित्य पाठक तृतीय रहे। 200 मीटर महिला वर्ग में शिवानी प्रथम, शिवानी शिल्पकार द्वितीय तथा मोहिनी तृतीय रहीं।


400 मीटर पुरुष वर्ग में दुर्गेश कुमार ने प्रथम, सतेंद्र ने द्वितीय और परमजीत पासवान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वॉलीबॉल प्रतियोगिता में खुराना हाउस ने प्रथम और रमन हाउस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन में विक्रम हाउस प्रथम तथा भाभा हाउस द्वितीय रहा। प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियन का खिताब खुराना हाउस ने अपने नाम किया। रमन हाउस द्वितीय, भाभा हाउस तृतीय और विक्रम हाउस चतुर्थ स्थान पर रहा।
कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्य हरिओम वर्मा ने विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों को खेलों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर अवधेश नंदन पांडेय, डॉ. निखिल कुमार रस्तोगी, दीप कुमार वर्मा, शिव सेवक तिवारी सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।


Spread the love

Related Posts

ए.पी. पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया मातृ-पितृ पूजन दिवस

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। मलपुरा सतरही के संस्थापक स्व. आशाराम पटेल की स्मृति में ए.पी. पब्लिक स्कूल द्वारा ‘मातृ-पितृ पूजन दिवस’ श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।…


Spread the love

शिवकुमार मौर्य बने जिला अध्यक्ष, रुद्रसेन गौतम जिला मंत्री निर्वाचित

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।उ०प्र० पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ, अम्बेडकरनगर इकाई का जिला स्तरीय द्विवार्षिक चुनाव अधिवेशन विकास खंड अकबरपुर स्थित ड्वाकरा हाल में चुनाव अधिकारी शिवजी…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *