अकबरपुर ब्लॉक का मॉडल गांव कनक पट्टी बनी मिसाल, कनक सद्भावना लान से शुरू हुई ग्राम पंचायत की स्वयं से आय सृजन की नई पहल

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)।
विकासखंड अकबरपुर अंतर्गत मॉडल गांव कनक पट्टी इन दिनों अपने अभिनव कार्यों के चलते चर्चा में है। ग्राम प्रधान बालमुकुंद वर्मा के प्रयासों से गांव में तैयार कराया गया कनक सद्भावना लान अब ग्राम पंचायत की स्वयं की आय सृजन का सशक्त माध्यम बनता जा रहा है। इससे न केवल ग्रामीणों को कम दाम में सुविधाएं मिल रही हैं, बल्कि पंचायत को भी स्वयं से आय सृजन का स्थायी स्रोत प्राप्त हुआ है।


ग्राम प्रधान बालमुकुंद वर्मा ने बताया कि ग्राम सभा के लोगों को शादी-विवाह व अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए पहले बाहर महंगे स्थलों का सहारा लेना पड़ता था। इसी को ध्यान में रखते हुए पंचायत स्तर पर सद्भावना लान का निर्माण कराया गया, ताकि ग्रामीणों को कम खर्च में बेहतर सुविधा मिल सके।


19 फरवरी को इस लान की पहली बुकिंग हौसिला प्रसाद वर्मा की पुत्री की शादी के अवसर पर की गई। बुकिंग के रूप में 5100 रुपये ग्राम पंचायत के ओएसआर खाते में जमा किए जाएंगे। यह राशि ग्राम पंचायत की स्वयं आय के रूप में दर्ज हुई, जिससे भविष्य में गांव के विकास कार्यों को और गति मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि कनक पट्टी ग्राम पंचायत को मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के अंतर्गत 2023- 24 में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि पंचायत की योजनाबद्ध कार्यशैली और पारदर्शी विकास मॉडल को दर्शाती है।


ग्रामीणों का कहना है कि सद्भावना लान की शुरुआत से गांव में सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन सुगम हुआ है और खर्च में भी कमी आई है। अन्य ग्राम पंचायतों के लिए भी कनक पट्टी का यह मॉडल प्रेरणास्रोत बन रहा है। ग्राम प्रधान बालमुकुंद वर्मा ने कहा कि आगे भी पंचायत की आय बढ़ाने और गांव में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए इसी तरह के जनहितकारी कार्य किए जाएंगे, ताकि ग्राम सभा आत्मनिर्भर बन सके और विकास की नई इबारत लिख सके।


Spread the love

Related Posts

मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित…


Spread the love

लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

Spread the love

Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *