स्कूलों की लापरवाही पर शिकंजा! मीडिया पड़ताल के बाद विभाग सख्त, शिक्षकों को नोटिस; तीन दिन में जवाब तलब

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)।
परिषदीय विद्यालयों में निर्धारित समय के बाद भी शिक्षकों के विद्यालय न पहुंचने की खबर सामने आने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आ गया है। अकबरपुर शिक्षा क्षेत्र के जिन स्कूलों में मीडिया पड़ताल के दौरान शिक्षक अनुपस्थित मिले थे, वहां अब विभागीय स्तर पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसे खबर का सीधा असर माना जा रहा है।


खंड शिक्षा अधिकारी हिमांशु मिश्रा ने बताया कि कादीपुर मठिया, प्राथमिक विद्यालय चंदनपारा तथा कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय सोनहरा सहित संबंधित विद्यालयों के शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। सभी शिक्षकों से तीन दिन के भीतर लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित समय सीमा में जवाब प्राप्त नहीं हुआ या स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया, तो नियमानुसार विभागीय कार्रवाई जैसे वेतन रोकना, प्रतिकूल प्रविष्टि या निलंबन की संस्तुति की जाएगी।


लगातार मिल रही शिकायतों के बाद जब यह मामला उजागर हुआ तो अभिभावकों में नाराजगी थी। अब विभागीय कार्रवाई शुरू होने से ग्रामीणों और अभिभावकों में उम्मीद जगी है कि विद्यालयों में समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित होगी और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी।


एबीएसए ने बताया कि अकबरपुर शिक्षा क्षेत्र के अन्य विद्यालयों का भी औचक निरीक्षण जारी रहेगा। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर कठोर कदम उठाए जाएंगे। शिक्षा व्यवस्था की साख पर उठ रहे सवालों के बीच विभाग की यह कार्रवाई व्यवस्था में सुधार की दिशा में अहम मानी जा रही है। अब निगाहें इस पर टिकी हैं कि नोटिस के बाद शिक्षकों का रवैया कितना बदलता है।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *