अखिल भारतीय विराट कुश्ती अखाड़े में गरजेगा जोश, दांव-पेच से थर्राएगा मैदान

Spread the love

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 24 फरवरी को हृदयपुर में अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल का आयोजन

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। खेल प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जनपद के काछा, पिछवारा हृदयपुर में 24 फरवरी 2026, मंगलवार को प्रातः 10 बजे से अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जाएगा। ग्रामीण परिवेश में सजने वाला यह अखाड़ा एक बार फिर रोमांच, ताकत और परंपरा का संगम बनेगा।
दंगल में उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र सहित बनारस, गोण्डा, अयोध्या और चम्बल घाटी के नामी पहलवान अपनी टीमों के साथ उतरेंगे। नेपाल के बसंत थापा, सूरज थापा और निर्दोष थापा भी अपने दांव-पेच का दम दिखाएंगे। विशेष आकर्षण के रूप में महिला पहलवानों की भागीदारी भी तय है, जिससे मुकाबले और रोमांचक होंगे।
आयोजकों का दावा है कि अखाड़े में ऐसे हैरतअंगेज दांव और स्टंट देखने को मिलेंगे, जिन्हें देख दर्शकों के रोंगटे खड़े हो जाएंगे। आयोजन समिति के अध्यक्ष महन्त पाण्डेय ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।
ग्रामीण अंचल में होने वाला यह विराट दंगल न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच देगा, बल्कि पारंपरिक कुश्ती की विरासत को भी नई पहचान दिलाएगा। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *