मानकों को ताक पर रख धधक रहे ईंट भट्ठे, पर्यावरण व स्वास्थ्य पर गहराता संकट

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

आलापुर (अम्बेडकरनगर)। तहसील क्षेत्र में बड़ी संख्या में ईंट भट्ठे निर्धारित मानकों के विपरीत संचालित होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। कई भट्ठे आवासीय क्षेत्रों, स्कूलों और आबादी के नजदीक चल रहे हैं, जिससे वायु प्रदूषण बढ़ने और ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका गहरा रही है।

पर्यावरण संरक्षण को लेकर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी कर रखे हैं। वहीं उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने भी मानक पूरे कर एनओसी लेने के आदेश दिए हैं।


ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ स्थानों पर उपजाऊ मिट्टी का बड़े पैमाने पर खनन कर कच्ची ईंटें तैयार की जा रही हैं, जिससे कृषि भूमि की उर्वरता पर असर पड़ रहा है। यदि समय रहते मानकों का पालन सुनिश्चित नहीं कराया गया तो पर्यावरणीय असंतुलन और गंभीर हो सकता है। स्थानीय प्रशासन से सघन जांच कर नियमों के अनुरूप संचालन सुनिश्चित कराने की मांग उठने लगी है।


Spread the love

Related Posts

मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित…


Spread the love

लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

Spread the love

Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *