समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह “अनूप” ने विभिन्न कार्यक्रमों में की शिरकत

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अयोध्या/रूदौली। राघवेंद्र प्रताप सिंह “अनूप” ने क्षेत्र में आयोजित विभिन्न सामाजिक व शैक्षिक कार्यक्रमों में भाग लेकर लोगों से संवाद किया और आयोजकों का उत्साहवर्धन किया।सबसे पहले उन्होंने रूदौली में श्री उदयभान मौर्य के नवीन प्रतिष्ठान “माही डायग्नोस्टिक सेंटर” के भव्य उद्घाटन समारोह में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने फीता काटकर केंद्र का शुभारंभ किया और संचालक को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होना समय की आवश्यकता है और ऐसे संस्थान आमजन को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इसके उपरांत वे रेवती गंज स्थित गायत्री पब्लिक स्कूल, रेवती गंज में आयोजित भव्य वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अजीत प्रसाद उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में राघवेंद्र प्रताप सिंह “अनूप” ने सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के प्रबंधक श्री उमाशंकर शुक्ला के साथ विद्यालय की शैक्षिक गतिविधियों, विद्यार्थियों की पढ़ाई, अनुशासन, संस्कार एवं उनके सर्वांगीण विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की।वार्षिकोत्सव में बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। रंगारंग प्रस्तुतियों में विद्यार्थियों का आत्मविश्वास और शिक्षकों का समर्पण स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।

कार्यक्रम की सराहना करते हुए श्री सिंह ने कहा कि शिक्षा ही समाज की प्रगति का आधार है और विद्यालयों की ऐसी सकारात्मक पहल से विद्यार्थियों का व्यक्तित्व निखरता है।उन्होंने सफल एवं प्रेरणादायी आयोजन के लिए समस्त विद्यालय परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *