अज्ञात कारणों से लगी आग, छप्परनुमा मकान जलकर राख; लाखों का सामान खाक

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।
कटेहरी विकासखंड अंतर्गत करमपुर गांव में सोमवार दोपहर करीब तीन बजे अज्ञात कारणों से लगी आग में एक छप्परनुमा मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया। हादसे में गृहस्थी का सारा सामान, भूसे में रखा अनाज और दैनिक उपयोग की वस्तुएं खाक हो गईं। पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार करमपुर निवासी जगन्नाथ राजभर अपने परिवार के साथ छप्पर डालकर बने कच्चे मकान में रह रहे थे। दोपहर लगभग 3 बजे अचानक घर से धुआं उठता दिखाई दिया और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। ग्रामीणों ने बाल्टी और हैंडपंप के सहारे आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग घर में रखी पूरी गृहस्थी को अपनी चपेट में ले चुकी थी।


बताया जाता है कि घर में रखा बिस्तर, कपड़े, बर्तन, जरूरी कागजात और भूसे में सुरक्षित रखा अनाज भी जलकर नष्ट हो गया। आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। घटना के बाद पीड़ित परिवार के सामने रहने और खाने की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल आर्थिक सहायता और राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि प्रभावित परिवार को संबल मिल सके।


फिलहाल राजस्व विभाग को सूचना दिए जाने की बात सामने आई है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि प्रशासन मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन करेगा और नियमानुसार सहायता प्रदान की जाएगी।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *