आज़ाद समाज पार्टी का बढ़ रहा है कुनबा

Spread the love

भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष शिवकुमार गौतम ने थामा आज़ाद समाज पार्टी का दामन

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। भीम आर्मी चीफ /आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद सांसद नगीना के नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष शिवकुमार गौतम ने 22 फरवरी को आजाद समाज पार्टी का दामन थाम लिया। देश प्रदेश में दिन प्रतिदिन आजाद समाज पार्टी का कुनबा बढ़ रहा है।

वही इस दौरान आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष जय सिंह राणा ने पार्टी की सदस्यता दिलाकर पार्टी में शामिल किया और शिवकुमार गौतम को जिला उपाध्यक्ष जलालपुर जिम्मेदारी सौंप गई शिवकुमार गौतम ने एक वार्ता के दौरान बताया कि जो भी मुझे जिम्मेदारी सौंप गई है मैं पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ काम करूंगा और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करूंगा।

शिवकुमार के जिला उपाध्यक्ष बनने और पार्टी में शामिल होने पर जिला प्रभावी अरविंद कुमार वर्मा, भीम आर्मी जिला अध्यक्ष धर्मवीर विद्यार्थी, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष एडवोकेट नरेंद्र बहादुर, सदस्य जिला पंचायत राजेन्द्र गौतम, जिला उपाध्यक्ष मनीष आज़ाद, मुकेश बौद्ध, बृजेश अम्बेडकर, रामूराव, सुनील टण्डन, सहित अन्य लोगों ने बधाई एवं हर्ष व्यक्त किया।


Spread the love

Related Posts

ऑडियो साक्ष्य के बावजूद नहीं दर्ज हुआ मुकदमा, पीड़ित ने दोबारा दी शिकायत

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर(प्रमोद वर्मा)। महरूआ थाना क्षेत्र में मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी के मामले में पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठ रहे…


Spread the love

श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ महोत्सव का भव्य शुभारंभ

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अयोध्या (प्रियंका वर्मा )। बीते 23 फरवरी को 274 विधानसभा बीकापुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कुंडौली स्थित श्री परशुराम मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *