आज़ाद समाज पार्टी का बढ़ रहा है कुनबा

Spread the love

भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष शिवकुमार गौतम ने थामा आज़ाद समाज पार्टी का दामन

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। भीम आर्मी चीफ /आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद सांसद नगीना के नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष शिवकुमार गौतम ने 22 फरवरी को आजाद समाज पार्टी का दामन थाम लिया। देश प्रदेश में दिन प्रतिदिन आजाद समाज पार्टी का कुनबा बढ़ रहा है।

वही इस दौरान आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष जय सिंह राणा ने पार्टी की सदस्यता दिलाकर पार्टी में शामिल किया और शिवकुमार गौतम को जिला उपाध्यक्ष जलालपुर जिम्मेदारी सौंप गई शिवकुमार गौतम ने एक वार्ता के दौरान बताया कि जो भी मुझे जिम्मेदारी सौंप गई है मैं पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ काम करूंगा और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करूंगा।

शिवकुमार के जिला उपाध्यक्ष बनने और पार्टी में शामिल होने पर जिला प्रभावी अरविंद कुमार वर्मा, भीम आर्मी जिला अध्यक्ष धर्मवीर विद्यार्थी, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष एडवोकेट नरेंद्र बहादुर, सदस्य जिला पंचायत राजेन्द्र गौतम, जिला उपाध्यक्ष मनीष आज़ाद, मुकेश बौद्ध, बृजेश अम्बेडकर, रामूराव, सुनील टण्डन, सहित अन्य लोगों ने बधाई एवं हर्ष व्यक्त किया।


Spread the love

Related Posts

समाजसेवी के आग्रह पर कैंसर पीड़ित सिपाही संदीप गुप्ता के इलाज में ओझीपुर नवयुवक लोगों ने 4000 रुपए देकर किया सहयोग

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। ग्राम सभा औझीपुर पोस्ट मानिकपुर तहसील टांडा के लोगों ने अपने गांव के लोगों की मदद के लिए नवयुवक मित्र मंडली बनाकर पर व्यक्ति…


Spread the love

एनटीपीसी टांडा में 23 से 24 तक निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का हुआ आयोजन

Spread the love

Spread the loveचिन्हित मरीजों का 25 से 27 फरवरी तक मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में होगा ऑपरेशन अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। जनपद के एनटीपीसी टांडा में नैगम सामाजिक दायित्व (CSR) के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *