अन्नपूर्णा भवन पर अवैध कब्जे का आरोप, दलित महिला से मारपीट से गांव में तनाव

Spread the love

एसडीएम टांडा व थाना बसखारी से कार्रवाई की मांग

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। जनपद के विकासखंड टांडा क्षेत्र के ग्राम पंचायत दौलतपुर महमूदपुर में स्थित अन्नपूर्णा भवन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। ग्राम प्रधान असरी बेगम ने उप जिलाधिकारी टांडा को प्रार्थना पत्र देकर गांव निवासी राम पलट उर्फ मिश्रीलाल पुत्र राम जतन पर भवन पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया है।


शिकायत में कहा गया है कि आरोपी द्वारा अन्नपूर्णा भवन पर दबंगई के बल पर कब्जा जमाया गया है। साथ ही गांव की महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार व छेड़खानी जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं। प्रार्थना पत्र के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे आरोपी ने एक अनुसूचित जाति की महिला के साथ मारपीट की, जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।


ग्राम प्रधान ने एसडीएम टांडा से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर अन्नपूर्णा भवन को कब्जामुक्त कराया जाए तथा दलित महिला से मारपीट के मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाए।

वहीं पीड़ित महिला ने थाना अध्यक्ष बसखारी को भी प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप कर गांव में शांति व्यवस्था बहाल करने और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। समाचार लिखे जाने तक प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।


Spread the love

Related Posts

मजिस्ट्रेट लिखी गाड़ी में सफाई कर्मचारी बना वाहन चालक! ठेके पर शराब, गांव की सफाई भगवान भरोसे

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)।अकबरपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गतकनक पट्टी गांव निवासी सफाई कर्मचारी से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने जिले की सरकारी व्यवस्था पर…


Spread the love

अम्बेडकर नगर! केवटला मठ प्रकरण में नया मोड़, ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद बदला रुख

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता बसखारी (अम्बेडकर नगर)। विकासखंड बसखारी के ग्राम सभा केवटला स्थित केवटला मठ से जुड़े परिवार रजिस्टर नकल प्रकरण में नया मोड़ आ गया है। इस…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *