भारतीय मजदूर संघ का देशव्यापी विरोध दिवस, अयोध्या में DM को सौंपा 18 सूत्रीय ज्ञापन

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अयोध्या। भारतीय मजदूर संघ ने 25 फरवरी को देशव्यापी विरोध दिवस मनाया। इसी क्रम में अयोध्या इकाई ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित 18 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा।धरना-प्रदर्शन के दौरान पदाधिकारियों ने कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।

प्रमुख मांगों में पुरानी पेंशन योजना की बहाली, बैंकिंग क्षेत्र में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करना, जिला सहकारी बैंकों के वेतनमान का पुनरीक्षण और वर्ष 2001 से पूर्व के संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण शामिल रहा।संगठन ने आशा व आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को सरकारी कर्मचारी घोषित कर मानदेय बढ़ाने, एनएचएम संविदा कर्मियों की वेतन विसंगतियों के समाधान, तथा 108 और 102 एंबुलेंस के बर्खास्त कर्मियों की बहाली की भी मांग की।

इसके अलावा निकाय कर्मचारियों के समायोजन, संविदा/निविदा सफाई कर्मचारियों को 18 हजार रुपये वेतन व नियमितीकरण, मिड डे मील कर्मियों का मानदेय 10 हजार रुपये करने, श्रमजीवी पत्रकारों को सुरक्षा बीमा देने, ई-रिक्शा व पटरी दुकानदारों को समुचित स्थान व सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने तथा पुलिस उत्पीड़न रोकने की मांग भी उठाई गई।ज्ञापन सौंपने वालों में विभाग प्रमुख जयप्रकाश सिंह, जिला अध्यक्ष अंबरीश सिंह, जिला मंत्री आशीष कुमार श्रीवास्तव समेत संगठन के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Spread the love

Related Posts

वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों को कराया पौष्टिक भोजन, लिया आशीर्वाद

Spread the love

Spread the loveपरित्यक्त माता-पिता को समय-समय पर प्यार और अपनापन देने के लिए आगे आए समाज : बिपिन दूबे अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। जीवन आभा फाउंडेशन के अध्यक्ष बिपिन दूबे…


Spread the love

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *