भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष का जोरदार स्वागत, संगठन मजबूती का संकल्प

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी एवं महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव का पार्टी कार्यालय सिविल लाइन, हनुमानगढ़ी अयोध्या में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह और रामनामा भेंट कर दोनों नेताओं का अभिनंदन किया गया।

स्वागत के उपरांत दोनों पदाधिकारियों ने अयोध्या पहुंचकर श्री रामलला व हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया।स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वे पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही संभव है। उन्होंने महानगर क्षेत्र में बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने और टीम भावना से कार्य करने पर जोर दिया।पार्टी के मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने कहा कि यह स्वागत समारोह संगठन की एकजुटता और उत्साह का प्रतीक है। नए नेतृत्व में संगठन और अधिक गतिशील होकर पार्टी की नीतियों व उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाएगा।

इस अवसर पर करुणाकर पांडे ‘बब्बू भैया’, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रामचंद्र यादव, संजीव सिंह, अवधेश पांडे ‘बादल’, राघवेंद्र पांडे, कृष्ण कुमार पांडे ‘खन्नू’, अशोक कसौधन, शैलेंद्र कोरी, तिलक राम मौर्य, अरविंद सिंह, शंभूनाथ सिंह ‘दीपू’, अमल गुप्ता, दिव्य प्रकाश तिवारी, दिनेश मिश्रा, गन्ना समिति अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह, अभय सिंह सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।


Spread the love

Related Posts

मजिस्ट्रेट लिखी गाड़ी में सफाई कर्मचारी बना वाहन चालक! ठेके पर शराब, गांव की सफाई भगवान भरोसे

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)।अकबरपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गतकनक पट्टी गांव निवासी सफाई कर्मचारी से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने जिले की सरकारी व्यवस्था पर…


Spread the love

अम्बेडकर नगर! केवटला मठ प्रकरण में नया मोड़, ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद बदला रुख

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता बसखारी (अम्बेडकर नगर)। विकासखंड बसखारी के ग्राम सभा केवटला स्थित केवटला मठ से जुड़े परिवार रजिस्टर नकल प्रकरण में नया मोड़ आ गया है। इस…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *