सरायरासी, अयोध्या धाम में 19 से 27 मार्च तक गूंजेगी भव्य श्रीराम कथा,

Spread the love

स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज करेंगे अमृतमय प्रवचन

अवधी खबर संवाददाता

अयोध्या जनपद के सरायरासी क्षेत्र में 19 मार्च से 27 मार्च तक नौ दिवसीय भव्य एवं दिव्य श्रीरामकथा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस आध्यात्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और तैयारियां जोरों पर हैं।
इस पावन अवसर पर स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज, जो श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के कोषाध्यक्ष हैं, कथा व्यास के रूप में उपस्थित रहकर श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा का अमृतमय श्रवण कराएंगे। उनके मुखारविंद से भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का रसपूर्ण और प्रेरणादायी वर्णन होगा।


कार्यक्रम के संयोजक रोली सिंह अध्यक्ष जिला पंचायत अयोध्या एवं जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रोहित सिंह आलोक ने बताया कि यह महोत्सव श्रद्धालुओं के लिए भक्ति, ज्ञान और सांस्कृतिक समागम का अद्भुत अवसर सिद्ध होगा। कथा के दौरान विख्यात संतों द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, त्याग, तपस्या और धर्म के संदेशों का विस्तार से वर्णन किया जाएगा।


आयोजन स्थल को आकर्षक एवं भव्य स्वरूप दिया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था, पेयजल, प्रकाश, स्वच्छता एवं सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से न केवल आध्यात्मिक वातावरण सुदृढ़ होता है, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता को भी बल मिलता है।


Spread the love

Related Posts

मजिस्ट्रेट लिखी गाड़ी में सफाई कर्मचारी बना वाहन चालक! ठेके पर शराब, गांव की सफाई भगवान भरोसे

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)।अकबरपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गतकनक पट्टी गांव निवासी सफाई कर्मचारी से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने जिले की सरकारी व्यवस्था पर…


Spread the love

अम्बेडकर नगर! केवटला मठ प्रकरण में नया मोड़, ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद बदला रुख

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता बसखारी (अम्बेडकर नगर)। विकासखंड बसखारी के ग्राम सभा केवटला स्थित केवटला मठ से जुड़े परिवार रजिस्टर नकल प्रकरण में नया मोड़ आ गया है। इस…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *