होली की छुट्टी पर घर लौट रहे सीआरपीएफ जवान की सड़क हादसे में मौत, गांव में पसरा मातम

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।महरुआ थाना क्षेत्र के सेहरा जलालपुर मजरे डेढ़ईया का पूरा निवासी था जवान, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़अंबेडकरनगर। महरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत सेहरा जलालपुर मजरे डेढ़ईया का पूरा निवासी विनय सिंह उर्फ सोनू (42) की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। वह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में झारखंड में तैनात थे और होली के अवसर पर छुट्टी लेकर अपने घर लौट रहे थे।

जानकारी के अनुसार बिहार बॉर्डर के पास बस और ट्रैवलर वाहन की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 12 लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की सूचना रविवार सुबह महरुआ थाने पर पहुंची, जिसके बाद पुलिस ने परिजनों को अवगत कराया।मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वृद्ध माता-पिता बेटे के निधन की सूचना सुनते ही बेसुध हो गए। गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

ग्रामीणों के अनुसार सोनू सिंह ही परिवार का मुख्य सहारा थे। उनके बड़े भाई कुछ वर्ष पूर्व मानसिक संतुलन बिगड़ने के कारण लापता हो गए थे, ऐसे में पूरे परिवार की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी।इसी बीच उनकी छोटी बहन की शादी आगामी 15 अप्रैल को तय थी, लेकिन यह खुशी का अवसर अब मातम में बदल गया है।सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम के बाद जवान का पार्थिव शरीर रविवार देर रात तक गांव पहुंचने की संभावना है। सोमवार को राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *