वेतन भुगतान में देरी पर सोहावल तहसील के कर्मचारियों में आक्रोश

Spread the love

लेखपाल संघ ने दी कार्य बहिष्कार और धरना प्रदर्शन की चेतावनी

अवधी खबर संवाददाता

सोहावल, अयोध्या।सोहावल तहसील में कर्मचारियों के वेतन भुगतान में हो रही देरी को लेकर असंतोष गहराता जा रहा है। तहसील के काफी कर्मचारियों को अभी तक माह जनवरी का वेतन प्राप्त नहीं हुआ है, जिससे कर्मचारियों में रोष व्याप्त है।कर्मचारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री द्वारा निर्देश जारी किए गए थे कि फरवरी माह का वेतन भी 28 फरवरी तक हर हाल में दिया जाए, लेकिन जनवरी का वेतन तक न मिलना प्रशासनिक लापरवाही और आदेशों की अनदेखी को दर्शाता है।लेखपालों ने आरोप लगाया है कि लैपटॉप एवं स्मार्टफोन पर होने वाले डाटा चार्ज मद में वर्ष 2025-26 के भुगतान के लिए अब तक डिमांड पत्र नहीं भेजा गया है। इसके अलावा दीपावली बोनस और ई-डिस्ट्रिक्ट कार्यों का भुगतान भी लंबित है, जिससे कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई न होने पर भी कर्मचारियों ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि वेतन और भत्ते ही उनके जीवनयापन का मुख्य आधार हैं और समय से भुगतान न होना गंभीर आर्थिक संकट खड़ा कर रहा है।सोहावल तहसील लेखपाल संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार के नेतृत्व में कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि एक मार्च तक वेतन जारी नहीं किया गया तो सभी लेखपाल और अन्य कर्मचारी कार्य बहिष्कार करते हुए धरना प्रदर्शन शुरू करेंगे। इसके लिए तैयारी भी तेज कर दी गई है।


Spread the love

Related Posts

मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित…


Spread the love

लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

Spread the love

Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *