अंतर्राष्ट्रीय नई दिल्ली मैराथन 2025 में चिकित्सक डॉक्टर गीतिका वर्मा ने किया जनपद का नाम रोशन

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता
अंबेडकरनगर।
एथलेटिक फेडरेशन ऑफ़ इंडिया(एएफ़आई) के तत्वावधान में नई दिल्ली में जवारलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित हुई अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा नई दिल्ली मैराथन में मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ जे .के वर्मा की पत्नी दंत चिकित्सक डॉ गितिका वर्मा ने फुल मैराथन 42.2 किलोमीटर की दूरी पूरी करके जनपद का नाम रोशन किया। उन्होंने इस प्रतियोगिता में 42.2 किलोमीटर की दूरी 5 घंटे एवं 20 मिनट में पूरी की है।बताते चलें कि नई दिल्ली मैराथन देश की सबसे प्रतिष्ठित मैराथन प्रतियोगिताओं में से हैं जिसमे विभिन्न देशों के लगभग 20000 प्रतिभागियों ने भाग लिया है।

इसमें 42.2किमी, 21.1किमीं, 10किमी एवं 5 किमी की अलग अलग प्रतिस्पर्धा थी। इस वर्ष प्रतियोगिता के ब्रांड एम्बेसडर भारतीय बैडमिंटन टीम के मुख्य कोच व दिग्गज खिलाड़ी पुल गोपीचंद थे। ग़ौरतलब है कि डॉ गितिका वर्मा फुल मैराथन 42.2 किलोमीटर पूर्ण करने वाली पूर्वांचल की प्रथम ऐमेच्योर एथलीट हैं। डॉ गितिका वर्तमान समय में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकबरपुर में दंत चिकित्सक का पद पर कार्यरत हैं।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *