छात्रों ने लहराया सफलता का परचम, संस्कृत विभाग गौरवान्वित

Spread the love

जलालपुर अंबेडकर नगर

बाबा बरुआ दास पी.जी. कॉलेज, परुइया आश्रम के संस्कृत विभाग के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान को गौरवान्वित किया है। परास्नातक प्रथम वर्ष, द्वितीय सेमेस्टर, संस्कृत के मेधावी छात्र गणेश कुमार ने अपने प्रथम प्रयास में ही सहायक प्रोफेसर पद की अर्हता परीक्षा उत्तीर्ण कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। वहीं, परास्नातक द्वितीय वर्ष, चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा निर्मला ने शोध अर्हता परीक्षा में सफलता प्राप्त कर विभाग और अपने गुरुजनों का नाम रोशन किया है।


इन छात्रों की इस शानदार सफलता का श्रेय संस्कृत विभाग द्वारा पिछले वर्ष से डॉ. आराधिका और डॉ. सुधीर कुमार पाण्डेय के कुशल मार्गदर्शन में संचालित विशेष नेट कक्षाओं को जाता है। इन कक्षाओं का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए पूर्ण रूप से तैयार करना है, जहाँ छात्र-छात्राएँ गहन रुचि और समर्पण के साथ अध्ययन करते हैं।
इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर परेश कुमार पाण्डेय ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि महाविद्यालय अपने विद्यार्थियों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने छात्रों की सफलता को महाविद्यालय के शैक्षणिक प्रयासों का जीवंत प्रमाण बताया।


संस्कृत विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर पवन कुमार गुप्त ने छात्रों को उनकी सफलता और उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने विशेष कक्षाओं का संचालन करने वाले प्राध्यापकों के प्रति भी आभार व्यक्त किया, जिनके समर्पण और मार्गदर्शन ने छात्रों को सफलता के शिखर तक पहुँचाया।
अपनी सफलता पर भावविभोर छात्र-छात्राओं ने इसका श्रेय अपने गुरुजनों को देते हुए तथा उनके के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा, “हमारे शिक्षकों के मार्गदर्शन और प्रेरणा के बिना यह सफलता संभव नहीं थी। उन्होंने हमें न केवल पाठ्यक्रम की गहराई में ले जाकर ज्ञान प्रदान किया, बल्कि हमें आत्मविश्वास और समर्पण का भी पाठ पढ़ाया।”
यह सफलता न केवल इन छात्रों के व्यक्तिगत प्रयासों का परिणाम है, बल्कि यह बाबा बरुआ दास पी.जी. कॉलेज के समर्पित शिक्षकों और उनके द्वारा प्रदान की जाने वाली गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का भी प्रतीक है।


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *