धूमधाम से मना होली मिलन, अधिवक्ताओं ने दिया एकता व भाईचारे का संदेश

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।
भीटी तहसील स्थित बार एसोसिएशन परिसर में मंगलवार को होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। रंग, उमंग और उत्साह से भरपूर इस कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
समारोह के दौरान पूरे परिसर में उत्सव का माहौल देखने को मिला। अधिवक्ताओं के लिए गुझिया सहित विभिन्न प्रकार के मिष्ठानों की व्यवस्था की गई थी, जिसका सभी ने आनंद लिया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम भवन पांडे ने कहा कि होली भारतीय संस्कृति का ऐसा पर्व है, जो समाज में प्रेम, सौहार्द और भाईचारे की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन अधिवक्ताओं के बीच आपसी संबंधों को और प्रगाढ़ बनाते हैं।


पूर्व अध्यक्ष सत्य प्रकाश शुक्ला ने अधिवक्ताओं की एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि आपसी सहयोग और संगठन की मजबूती ही बार की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी से न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
बार के महामंत्री अनिल यादव ने कहा कि त्योहार हमें आपसी मतभेद भुलाकर एक साथ आने और खुशियां साझा करने का अवसर देते हैं। वहीं पूर्व महामंत्री आनंद श्रीवास्तव ने कहा कि होली का पर्व समाज में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करता है।


अधिवक्ता ज्ञान तिवारी ने कहा कि ऐसे आयोजन आपसी संवाद और समन्वय को बढ़ाते हैं, जिससे संगठन और अधिक सशक्त होता है।
इस अवसर पर अधिवक्ता कृष्ण प्रताप ओझा, राकेश कुमार द्विवेदी, देवेंद्र कुमार सिंह, कार्तिकेय तिवारी, महेश शुक्ला, राजेश कुमार सिंह, प्रताप मिश्रा, अरविंद कुमार ओझा, जयप्रकाश मिश्रा, रमन राम, अनुज दुबे, राजेंद्र त्रिपाठी, अरुण कुमार मिश्रा, राजेंद्र प्रसाद पांडे, गिरधारी लाल, हौशिला प्रसाद सहित उपजिलाधिकारी के स्टेनो विजय कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए होली की बधाई दी।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष सत्य प्रकाश शुक्ला ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं के साथ तहसील के विभिन्न विभागों के कर्मचारी, मुंशी व लेखपाल भी मौजूद रहे।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *